Live
Haryana Nikay Chunav Result Live: सोनीपत मेयर चुनाव जीती भाजपा, 23 हजार वोटों से कांग्रेस को दी मात
{"_id":"6a03b45fe51bb5e2ec03a6a6","slug":"haryana-nikay-chunav-result-2026-live-vote-counting-percentage-bjp-vs-congress-news-in-hindi-2026-05-13","type":"live","status":"publish","title_hn":"Haryana Nikay Chunav Result Live: सोनीपत मेयर चुनाव जीती भाजपा, 23 हजार वोटों से कांग्रेस को दी मात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: Nivedita
Updated Wed, 13 May 2026 11:28 AM IST
विज्ञापन
खास बातें
Haryana Nagar Nikay Chunav Result Live Updates in Hindi: हरियाणा निकाय चुनाव के परिणाम को लेकर इंतजार की घड़ियां समाप्त हो गई हैं। मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू हो गई। दोपहर बाद परिणाम घोषित हो जाएंगे। जानें सभी अपडेट...
पंचकूला में जश्न मनाते भाजपा कार्यकर्ता
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
Trending Videos
लाइव अपडेट
11:25 AM, 13-May-2026
पंचकूला में कांग्रेस प्रत्याशी ने लगाया वोट चोरी का आरोप
पंचकूला निगम चुनाव की मतगणना के दौरान हंगामा हो गया। कांग्रेस सहित अन्य प्रत्याशियों ने वोट चोरी के आरोप लगाकर हंगामा कर दिया। कांग्रेस की मेयर प्रत्याशी सुधा भारद्वाज और समर्थकों ने गड़बड़ी की आशंका जताई है। सुधा भारद्वाज ने काउंटिंग रुकवा दी है। वहीं आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी राजेश कुमार ने भी यही आशंका जताई। वार्ड नंबर 3 से कांग्रेस प्रत्याशी रजनीश सिंगला ने वोट चोरी के आरोप लगाए।
11:20 AM, 13-May-2026
सोनीपत मेयर पद पर जीती भाजपा
सोनीपत में भाजपा के राजीव जैन मेयर चुनाव जीत गए हैं।11:15 AM, 13-May-2026
धारुहेड़ा नगर पालिका वार्ड पार्षद निर्वाचित सूची
वार्ड नंबर 1 से कविता बुधवार,वार्ड 2 से देवेंद्र कुमार शर्मा,
वार्ड 3 से त्रिलोक सिंह धारीवाल,
वार्ड 4 से निहाल सिंह पार्षद,
वार्ड 5 से गोपाल,
वार्ड 6 से कृष्णा देवी,
वार्ड 7 से मोनिका,
वार्ड 8 से अमन राव,
वार्ड 9 से रंजन यादव,
वार्ड 10 से अमित यादव,
वार्ड 11 से रीना रानी,
वार्ड 12 से धर्मवीर,
वार्ड 13 से प्रिया कुमारी,
वार्ड 14 से अनिल कुमार,
वार्ड 15 से किरण,
वार्ड 16 से मनीषा सैनी,
वार्ड 17 से मंशा सैनी,
वार्ड 18 से सुमित्रा देवी
10:59 AM, 13-May-2026
सोनीपत के वार्ड नं 14 से भी जीती भाजपा
सोनीपत के वार्ड नं 14 से भाजपा की किरन चांदना 1967 वोटों से जीत गई हैं।10:50 AM, 13-May-2026
सोनीपत के वार्ड 13 से भाजपा जीती
सोनीपत के वार्ड नंबर 13 से भाजपा के महेश लूथरा को 1644 वोटों से जीत मिली।10:38 AM, 13-May-2026
पंचकूला में श्याम लाल बंसल ने बढ़ाया जीत का अंतर
पंचकूला में मतगणना के पांचवें दौर की समाप्ति तक भाजपा प्रत्याशी श्याम लाल बंसल अपने प्रतिद्वंद्वियों से काफी आगे निकल चुके हैं। आंकड़ों के अनुसार: पांचवें राउंड में 3,157 वोट हासिल किए, जिससे उनका कुल आंकड़ा 16,630 तक पहुंच गया है। कांग्रेस प्रत्याशी सुधा भारद्वाज को इस राउंड में 1,211 वोट मिले और वह 5,750 कुल वोटों के साथ दूसरे स्थान पर चल रही हैं। इनेलो के मनोज अग्रवाल ने अब तक कुल 248 मत और आम आदमी पार्टी के राजेश कुमार ने 500 मत प्राप्त किए हैं। निर्दलीय प्रत्याशी कर्नल सिंह बांगर और चौधरी चंदन सिंह क्रमशः 50 और 87 वोटों पर सिमट कर रह गए हैं। दिलचस्प बात यह है कि इस राउंड तक 274 मतदाताओं ने नोटा का बटन दबाकर किसी भी प्रत्याशी को उपयुक्त नहीं समझा।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:35 AM, 13-May-2026
धारूहेड़ा नगर पालिका चेयरमैन पद पर बीजेपी को जीत
धारूहेड़ा नगर पालिका चुनाव में चेयरमैन पद के लिए हुए मुकाबले में सत्यनारायण उर्फ अजय जांगड़ा ने जीत दर्ज की है। मतगणना पूरी होने के बाद उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। जीत की घोषणा होते ही समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।चुनाव में अजय जांगड़ा को विभिन्न वार्डों से अच्छा समर्थन मिला। पूरे चुनाव के दौरान उन्होंने विकास कार्यों, सफाई व्यवस्था, पेयजल और मूलभूत सुविधाओं को प्रमुख मुद्दा बनाया था। मतदाताओं ने भी उन पर भरोसा जताते हुए उन्हें नगर पालिका की कमान सौंपी।
जीत के बाद सत्यनारायण उर्फ अजय जांगड़ा ने क्षेत्र की जनता का आभार जताया। उन्होंने कहा कि धारूहेड़ा के विकास और लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी ईमानदारी से कार्य किया जाएगा। शहर में सफाई, सड़क, स्ट्रीट लाइट और जल निकासी जैसी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर दूर करने का प्रयास किया जाएगा।
मतगणना केंद्र के बाहर दिनभर समर्थकों की भीड़ लगी रही। परिणाम घोषित होते ही समर्थकों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया। चुनाव परिणाम के बाद अब धारूहेड़ा की राजनीति में नए समीकरण बनने की चर्चाएं भी तेज हो गई हैं।
10:33 AM, 13-May-2026
रेवाड़ी परिषद चुनाव में भाजपा ने 32 में से 11 वार्ड जीते
रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव के सभी 32 वार्डों के परिणाम घोषित हो चुके हैं। चुनाव में भाजपा ने 11 वार्डों में जीत दर्ज कर की है। हालांकि इस बार निर्दलीय प्रत्याशियों का प्रदर्शन भी काफी प्रभावशाली रहा और उन्होंने अधिकतर वार्डों में जीत हासिल कर राजनीतिक दलों को कड़ी चुनौती दी। कांग्रेस को केवल एक वार्ड में जीत मिली। हालांकि कांग्रेस ने सिंबल पर चुनाव नहीं लड़ा था।भाजपा प्रत्याशियों की बात करें तो वार्ड नंबर 2 से पूजा, वार्ड 4 से ओमप्रकाश सैनी, वार्ड 7 से चेतराम सैनी, वार्ड 11 से सुषमा, वार्ड 12 से निखिल मांढैया, वार्ड 19 से निहाल यादव, वार्ड 21 से संतोष यादव, वार्ड 22 से देवेंद्र शर्मा, वार्ड 23 से रीना गुप्ता, वार्ड 24 से नीरज तथा वार्ड 31 से प्रदीप पिंकी भार्गव ने जीत दर्ज की।
वहीं कांग्रेस को वार्ड नंबर 3 से प्रवीण चौधरी की जीत के रूप में एकमात्र सफलता मिली। इसके अलावा वार्ड 1 से शिल्पी शर्मा, वार्ड 5 से पूनम कुमारी, वार्ड 6 से गोपाल सैनी, वार्ड 8 से पूनम सतीजा, वार्ड 9 से सचिन, वार्ड 10 से पवन बठला सहित कई निर्दलीय उम्मीदवार विजयी रहे।
वार्ड 13 से संतोष, वार्ड 14 से चंदन यादव, वार्ड 15 से रचना यादव, वार्ड 16 से मुकेश वर्मा, वार्ड 17 से सुचित्रा चांदना, वार्ड 18 से रंजना भारद्वाज, वार्ड 20 से सुमन रानी, वार्ड 26 से इत्येंद्र यादव, वार्ड 27 से सुमन खरेरा, वार्ड 28 से रमेश मोरवाल और वार्ड 30 से पूनम ने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर जीत हासिल की।
चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद भाजपा समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। कई वार्डों में जीत का अंतर बेहद कम रहा, जिससे मुकाबला काफी रोचक बना रहा। अब नगर परिषद में बोर्ड गठन और आगामी राजनीतिक समीकरणों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
10:17 AM, 13-May-2026
उकलाना नगर पालिका चेयरपर्सन पद पर जीती निर्दलीय रीमा सोनी
उकलाना नगर पालिका चेयरपर्सन के चुनाव में कांग्रेस समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी 23 वर्ष की रीमा सोनी ने भाजपा की प्रत्याशी निकिता गोयल को हरा दिया है। रीमा सोनी नगर पालिका चेयरपर्सन बन गई हैं। रीमा सोनी के समर्थन में कांग्रेस के उकलाना से विधायक नरेश सेलवाल लगातार प्रचार कर रहे थे। भाजपा प्रत्याशी के लिए सीएम नायब सिंह सैनी सहित 5 मंत्रियों ने प्रचार किया था।10:16 AM, 13-May-2026