सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   NEET UG Paper Leak news update Students in Varanasi Protest Against Cancellation of NEET UG

NEET UG Paper Leak: नीट यूजी रद्द होने के विरोध में वाराणसी के छात्रों का प्रदर्शन, व्यवस्था पर उठाए सवाल

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Wed, 13 May 2026 11:26 AM IST
विज्ञापन
सार

वाराणसी जिले में तीन मई को 48 केंद्रों पर 25314 ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा दी थी। ऐसे में पेपर रद्द होने के बाद मंगलवार को छात्रों में नाराजगी रही। विरोध में प्रदर्शन कर परीक्षा देने वाले छात्रों ने पारदर्शिता और व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।
 

NEET UG Paper Leak news update Students in Varanasi Protest Against Cancellation of NEET UG
छात्र मयंक - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार

मेडिकल में दाखिले के लिए तीन मई को कराई गई राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) के रद्द होने से छात्रों में नाराजगी है। मंगलवार को विरोध में प्रदर्शन कर परीक्षा देने वाले छात्रों ने पारदर्शिता और व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।

Trending Videos


तीन मई को 48 केंद्रों पर कराई गई नीट में पंजीकृत 25912 में से 25314 अभ्यर्थी शामिल हुए। तीन घंटे तक चली परीक्षा में वाराणसी के साथ ही आसपास के जिलों से भी अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी। पेपर लीक होने के बाद जैसे ही नीट के रद होने की सूचना छात्रों को मिली, विरोध शुरू कर दिया। दुर्गाकुंड चौराहे पर प्रदर्शन कर छात्रों ने परीक्षा व्यवस्था में लगे लोगों के खिलाफ नारेबाजी की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मयंक ने बताया कि अकसर नीट का पेपर लीक हो रहा है। कोई ठोस व्यवस्था नहीं बन पा रही है। दो साल से परीक्षा की तैयारी कर रहे थे। अगर पता होता कि परीक्षा देने के बाद रद कर दी जाएगी तो परीक्षा देते ही नहीं। हरिओम सिंह ने बताया कि जैसे ही पता चला कि नीट रद कर दी गई है, तो बहुत दुख हुआ। एक साल और पीछे हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed