{"_id":"6a041281e7be46bed206f981","slug":"neet-ug-paper-leak-news-update-students-in-varanasi-protest-against-cancellation-of-neet-ug-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"NEET UG Paper Leak: नीट यूजी रद्द होने के विरोध में वाराणसी के छात्रों का प्रदर्शन, व्यवस्था पर उठाए सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
NEET UG Paper Leak: नीट यूजी रद्द होने के विरोध में वाराणसी के छात्रों का प्रदर्शन, व्यवस्था पर उठाए सवाल
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Wed, 13 May 2026 11:26 AM IST
विज्ञापन
सार
वाराणसी जिले में तीन मई को 48 केंद्रों पर 25314 ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा दी थी। ऐसे में पेपर रद्द होने के बाद मंगलवार को छात्रों में नाराजगी रही। विरोध में प्रदर्शन कर परीक्षा देने वाले छात्रों ने पारदर्शिता और व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।
छात्र मयंक
- फोटो : वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
मेडिकल में दाखिले के लिए तीन मई को कराई गई राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) के रद्द होने से छात्रों में नाराजगी है। मंगलवार को विरोध में प्रदर्शन कर परीक्षा देने वाले छात्रों ने पारदर्शिता और व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।
Trending Videos
तीन मई को 48 केंद्रों पर कराई गई नीट में पंजीकृत 25912 में से 25314 अभ्यर्थी शामिल हुए। तीन घंटे तक चली परीक्षा में वाराणसी के साथ ही आसपास के जिलों से भी अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी। पेपर लीक होने के बाद जैसे ही नीट के रद होने की सूचना छात्रों को मिली, विरोध शुरू कर दिया। दुर्गाकुंड चौराहे पर प्रदर्शन कर छात्रों ने परीक्षा व्यवस्था में लगे लोगों के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
मयंक ने बताया कि अकसर नीट का पेपर लीक हो रहा है। कोई ठोस व्यवस्था नहीं बन पा रही है। दो साल से परीक्षा की तैयारी कर रहे थे। अगर पता होता कि परीक्षा देने के बाद रद कर दी जाएगी तो परीक्षा देते ही नहीं। हरिओम सिंह ने बताया कि जैसे ही पता चला कि नीट रद कर दी गई है, तो बहुत दुख हुआ। एक साल और पीछे हो गया है।