सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Pickup truck carrying wedding guests from Mirzapur overturns three dead 12 injured in sonbhadra

यूपी में भीषण हादसा: बरातियों से भरा पिकअप पलटा, दूल्हे के चचेरे भाई समेत तीन की मौत, 12 लोग घायल; मचा कोहराम

अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र/मिर्जापुर। Published by: Pragati Chand Updated Wed, 13 May 2026 09:38 AM IST
विज्ञापन
सार

Sonbhadra News: सोनभद्र जिले में दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें तीन लोगों की जान चली गई और 12 लोग घायल हो गए। हादसा जिले के रामपुर बरकोनिया क्षेत्र के कठार गांव के पास पिकअप पलटने से हुआ। 

Pickup truck carrying wedding guests from Mirzapur overturns three dead 12 injured in sonbhadra
घायलों को एंबुलेंस से पहुंचाया गया अस्पताल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सोनभद्र जिले के रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र के कठार गांव के पास मंगलवार की रात करीब 10 बजे बड़ा हादसा हो गया। बरातियों से भरा पिकअप तेज घुमावदार मोड़ पर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गया। हादसे में दूल्हे के चचेरे भाई अजय व विनोद गोंड के अलावा राजन गोंड की मौत हो गई, जबकि 12 लोग घायल हो गए। चतरा पीएचसी पर प्राथमिक उपचार के बाद 11 गंभीर रूप से घायलों को पांच एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज लोढ़ी रेफर किया गया। मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने तीन लोगों की मौत की पुष्टि की। हादसे सूचना पर डीएम चर्चित गौड़ और एसपी अभिषेक वर्मा भी मौके पर पहुंच गए। 

Trending Videos


क्या है पूरा मामला
रामपुर बरकोनिया एसओ की विनोद यादव ने बताया कि मिर्जापुर जिले के मड़िहान थाना क्षेत्र के चुनरी बांध पुरवा निवासी शिवकुमार के बेटे अजय गोंड की शादी रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र के चेनरी टोला निवासी विक्रम की बेटी से तय थी। मंगलवार की रात करीब 10 बजे बरात चेनरी टोला आ रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कठार गांव के पास तेज घुमावदार मोड़ पर बरातियों से भरा पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीणों और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया। पिकअप में सवार बरातियों को बाहर निकालकर चतरा पीएचसी पहुंचाया गया। घायलों में आशीष, गोलू, रामाशीष, श्याम सुंदर, रामजनम, आकाश, रामसुंदर, बिहारी, रोहित सहित 15 लोग हैं।

इनमें से गंभीर रूप से 11 घायलों को पांच एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। वहां पर डॉक्टरों ने अजय गोंड, विनोद गोंड और राजन गोंड की मौत की पुष्टि की। घटना की सूचना परिजनों को दी गई है। घायल दिनेश और भोंदू को वाराणसी के बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है।  

दुल्हन व बरात की आगवानी से पहले घर पहुंचा मातम का शोर

Pickup truck carrying wedding guests from Mirzapur overturns three dead 12 injured in sonbhadra
मृतक राजन और विनोद की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

मिर्जापुर के राजगढ़ थाना क्षेत्र के चनरी बांध गांव में दो दिनों में भाई और बहन दोनों की शादी होनी थी। मंगलवार को भाई की बारात गई तो बुधवार को बहन की बरात घर पर आनी थी। मंगलवार को शादी कर भाई दुल्हन लेकर आता और बहन के दूल्हे का स्वागत करता, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था।



मंगलवार की रात में मातम का शोर घर पर पहुंच गया। राजगढ़ थाना क्षेत्र के चनरी बांध गांव से शिवकुमार गोंड के पुत्र अजय गोंड की बारात सोनभद्र गई थी। अजय तीन भाई और तीन बहन है। बुधवार को अजय की छोटी बहन संजू की भी शादी होनी थी। इससे पहले भाई की बरात से लौटते समय पिकअप हादसे का शिकार हो गई। जिसमें तीन लोगों की जान चली गई।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed