सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   2,811 Cases Resolved on the First Day of the Special Campaign for Share Determination

Sonebhadra News: अंश निर्धारण के लिए विशेष अभियान में पहले दिन 2811 मामलों किया समाधान

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
2,811 Cases Resolved on the First Day of the Special Campaign for Share Determination
विज्ञापन
सोनभद्र/घोरावल। खतौनी में अंश निर्धारण कार्य में तेजी लाने के लिए पांच दिवसीय विशेष अभियान मंगलवार से आरंभ हुआ। पहले दिन चारों तहसीलों में 2811 मामलों का निस्तारण करते हुए अंश निर्धारण किया गया।
Trending Videos

डीएम ने इस अभियान में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की हिदायत दी है।
प्रत्येक तहसील में लेखपालों के लिए लक्ष्य निर्धारित किए गए हैं और उन्हें अपनी प्रगति हर तीन घंटे पर गूगल शीट में दर्ज करनी होगी, ताकि कार्यों की नियमित समीक्षा की जा सके। उन्होंने कहा कि इस अभियान से लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण होगा और राजस्व अभिलेख अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनेंगे, जिससे आमजन को राजस्व संबंधी कार्यों में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभियान के पहले दिन मंगलवार को शाम चार बजे तक जिले की चारों तहसीलों में कुल 2811 अंश निर्धारण किए गए। इनमें रॉबर्ट्सगंज तहसील में 490, घोरावल में 489, ओबरा में 304 और दुद्धी तहसील में सर्वाधिक 1528 मामलों का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed