सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Temperature Rises by Four Degrees in Two Days; The Sun's Intensity Intensifies the Heat.

Sonebhadra News: दो दिन में चार डिग्री बढ़ा तापमान, सूरज की तल्खी ने बढ़ाई गर्मी

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
Temperature Rises by Four Degrees in Two Days; The Sun's Intensity Intensifies the Heat.
मौसम की खबर के लिए... गर्मी को देखते हुए धंधरौल बांध से घाघर नहर में छोड़ा जा रहा पानी।  स्रोत 
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले में पिछले सप्ताह बेमौसम हुई बारिश के बाद से मौसम में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। बीते तीन दिन से मौसम तल्ख है। झुलसा देने वाली सूर्य की किरणों से न सिर्फ जनजीवन बेहाल है, बल्कि पशु-पक्षी भी बेहाल हो गए हैं। गर्मी की वजह से नदी, नाले और तालाब सूख गए थे। हालांकि नहरों में पानी छोड़े जाने से पशुपालकों को काफी राहत मिली है। वहीं दूसरी तरफ मौसम में बदलाव को देखते हुए किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है।
Trending Videos

मौसम विज्ञान केंद्र चुर्क के प्रेक्षक राजन सिंह ने बताया कि को जिले का अधिकतम पारा 39.4 और न्यूनतम पारा 23.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। इसके मुकाबले रविवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इस तरह से बीते 48 घंटे में अधिकतम पारा में 4.4 डिग्री गिरावट और न्यूनतम पारा में 3.6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज हुई है। पिछले सप्ताह तीन मई को अधिकतम पारा 36.2 और न्यूनतम पारा 22.6 डिग्री सेल्सियस मापा गया था। इधर तीन दिनों से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हो रही है। मंगलवार को दिन चढ़ने के साथ ही तापमान में भी वृद्धि दर्ज हुई। पशु-पक्षियों को पीने का पानी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से धंधरौल बांध से संचालित नहरों में पानी छोड़ा गया है। मिर्जापुर कैनाल डिवीजन के अवर अभियंता गौरव प्रताप सिंह का कहना है कि 10 मई को नहरों में पानी छोड़ा गया है, जो 17 मई तक संचालित किया जाएगा। इस दौरान तालाब, पोखरों में पानी भरा जाएगा। ताकि पशु-पक्षियों को पीने का पानी मुहैया हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
बदलते मौसम से किसानों को सतर्क रहने की सलाह
ग्रामीण कृषि मौसम सेवा भू-भौतिकी विभाग बीएचयू वाराणसी के नोडल अधिकारी प्रो.रविशंकर सिंह एवं तकनीकी अधिकारी (मौसम वैज्ञानिक) शिवमंगल सिंह ने बताया कि आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव के साथ तापमान में लगातार बढ़ोतरी होने और कड़ी धूप पड़ने की संभावना जताई गई है। इसे देखते हुए किसान भाइयों को सतर्क रहने और फसलों एवं पशुओं की विशेष देखभाल करने की सलाह दी है। बताया कि किसान खेतों में आवश्यकतानुसार हल्की सिंचाई करते रहें ताकि मिट्टी में नमी बनी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed