सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Vindhyavasini Temple bell not ringing from Ganesh Gate to Sanctum Sanctorum in Mirzapur

विंध्य धाम के घंटे हुए मौन: किसी के क्लैपर निकाले, किसी के बांधे; गणेश द्वार से गर्भगृह तक नहीं बजते 11 घंटे

जयेंद्र चतुर्वेदी, संवाद न्यूज एजेंसी, मिर्जापुर। Published by: Pragati Chand Updated Wed, 13 May 2026 10:03 AM IST
विज्ञापन
सार

Mirzapur News: मिर्जापुर स्थित विंध्यवासिनी मंदिर में गणेश द्वार से लेकर गर्भगृह तक 11 घंटे ऐसे हैं जो बजते ही नहीं हैं। मंदिर परिसर में सिर्फ एक घंटे तक ही आम श्रद्धालुओं की पहुंच है। 

Vindhyavasini Temple bell not ringing from Ganesh Gate to Sanctum Sanctorum in Mirzapur
गर्भगृह के प्रवेश द्वार पर लगे घंटे में नाद करने वाले क्लैपर नहीं। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

विंध्यवासिनी मंदिर में दो नंबर प्रवेश द्वार से लेकर गणेश द्वार और गर्भगृह तक 11 घंटे मौन हो गए हैं। किसी घंटे में क्लैपर (घंटे में नाद करने वाला हिस्सा) नहीं है तो कुछ के क्लैपर को ज्यादा ध्वनि होने के कारण बांध दिया गया है।

Trending Videos


कुछ ऐसी जगह पर लगे हैं, जहां पर आम श्रद्धालुओं की पहुंच नहीं है। मंदिर परिसर में सिर्फ एक घंटे तक ही आम श्रद्धालुओं की पहुंच है। ऐसे में दर्शन से पहले घंटा बजाकर मां के दरवार में श्रद्धालु अपनी हाजिरी नहीं लगा पा रहे हैं। निराशा में श्रद्धालु घंटों को छूकर रस्म अदायगी कर रहे हैं। इससे श्रद्धालुओं और पंडा समाज के पदाधिकारियों में रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिंदू धार्मिक मान्यता के अनुसार, मंदिर में प्रवेश करते समय घंटा बजाना देवी-देवताओं को जगाने, नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने और सकारात्मकता लाने का प्रतीक माना जाता है लेकिन विंध्याचल धाम में आध्यात्मिक मान्यता पर संकट है। प्रवेश द्वार से लेकर गर्भगृह तक एक भी ऐसा घंटा नहीं मिलेगा, जो टन-टन बजता हो।



गणेश द्वार पर पांच विशालकाय घंटे लटक रहे हैं लेकिन सभी के क्लैपर गायब हैं। गर्भगृह में छोटे-छोटे घंटों का गुच्छा है। इनमें क्लैपर तो हैं पर उनको बांधकर रखा गया है। बताया गया कि गर्भगृह में घंटों की अधिक ध्वनि के कारण इनको बंधवा दिया गया है। तीन नंबर गेट से झांकी दर्शन को जाने वाले मार्ग पर दो घंटे लगे हैं, एक में जुगाड़ से क्लैपर लगाया गया है।  
 

विंध्य पंडा समाज के लोगों के साथ चर्चा की जाएगी। इसके बाद जल्द से जल्द व्यवस्था में सुधार कराया जाएगा। -पवन कुमार गंगवार, डीएम मिर्जापुर

मरम्मत कराकर लगाए जाएंगे घंटे
इस समस्या पर पंडा समाज गंभीर है। सभी घंटों को उतरवाया जाएगा। उनकी जगह नए या फिर पुराने घंटों की मरम्मत कराकर लगाया जाएगा। यह कार्य शीघ्र किया जाएगा। -पंकज द्विवेदी, अध्यक्ष श्रीविंध्य पंडा समाज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed