सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   House Gutted by Fire; Flames Continued to Rise for a Long Time

Mirzapur News: आग से मकान जला, देर तक उठती रहीं लपटें

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
House Gutted by Fire; Flames Continued to Rise for a Long Time
लालगंज थाना क्षेत्र के सेमरी मगरदा गांव के मकान लगी आग। स्रोत- संवाद
विज्ञापन
लालगंज। क्षेत्र के सेमरी मगरदा गांव में मंगलवार सुबह अचानक लगी आग से परिवार की पूरी गृहस्थी जलकर राख हो गई। आग की लपटें देर तक उठती रहीं। आग में डेढ़ वर्ष की बछिया की झुलसकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची दमकल टीम और ग्रामीणों के प्रयास से आग पर काबू पाया गया लेकिन तब तक लाखों रुपये का नुकसान हो चुका था।
Trending Videos

गांव निवासी शिवयज्ञ मिश्रा के घर मंगलवार सुबह करीब 10 बजे अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने मकान और उसमें रखे सामान को अपनी चपेट में ले लिया। आग की तेज लपटें उठती देख आस-पास के ग्रामीण मौके पर पहुंच कर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। इसी बीच सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से घर में रखा पांच क्विंटल गेहूं, दो क्विंटल चावल, करीब 12 क्विंटल भूसा, पंपसेट, पाइप व अन्य गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित परिवार के अनुसार घटना में करीब चार लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed