{"_id":"6a036fdaf77e0ef4eb0c4dc3","slug":"the-districts-lal-peda-to-gain-international-recognition-government-to-provide-assistance-mirzapur-news-c-192-1-svns1033-153443-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: जिले के लाल पेड़े को मिलेगी अंतरराष्ट्रीय पहचान, सरकार देगी मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: जिले के लाल पेड़े को मिलेगी अंतरराष्ट्रीय पहचान, सरकार देगी मदद
विज्ञापन
शिवपुर का प्रसिद्ध लाल पेड़ा, स्रोत संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मिर्जापुर। सिद्ध पीठ माता विंध्यवासिनी के मंदिर, हस्त निर्मित कालीनों के लिए प्रसिद्ध मिर्जापुर जिला अब वैश्विक पटल पर अपने जायके के लिए भी पहचाना जाएगा। योगी सरकार ने वन डिस्ट्रिक्ट वन कुजीन (ओडीओसी) के तहत स्वादिष्ट लाल पेड़े को शामिल किया है। सरकार के इस फैसले से स्थानीय कारीगरों के लिए सुनहरे भविष्य के द्वार खुल जाएंगे। जिला उद्योग केंद्र के उपायुक्त संदीप कुमार ने बताया कि सरकार ने इस मुहिम को गति देने के लिए एक विशेष सेल बनाने का निर्णय ली है। यह सेल न केवल लाल पेड़े के कारोबार से जुड़े उद्यमियों की समस्याओं का समाधान करेगी। बल्कि उन्हें व्यापार बढ़ाने के लिए जरूरी आर्थिक सहायता और बैंक लोन की सुविधाएं भी सुनिश्चित कराएगी। सरकार का लक्ष्य है कि छोटे स्तर पर काम कर रहे कारीगरों को उद्यमी के रूप में विकसित किया जाए। उन्होंने बताया कि लाल पेड़ा बनाने वाले कारीगरों के पारंपरिक हुनर को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के लिए सरकार विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाएगी। इसमें व्यंजनों की पैकेजिंग, गुणवत्ता, स्वच्छता के मानक और लंबी शेल्फ-लाइफ सुनिश्चित करने के गुर सिखाए जाएंगे। जिससे जिले के बने ये लाल पेड़े बिना खराब हुए देश-विदेश के बाजारों तक पहुंच सकें। उपायुक्त ने बताया कि जिले में लाल पेड़ा बनाने वाली 65 से अधिक ईकाइयां क्रियाशील हैं, जहां पर 400 से अधिक लोगों को रोजगार मिलता है। ऐसे में ओडीओसी के तहत लाल पेड़े का चयन होने के बाद इसके कारोबार से जुड़े लोगों के लिए संभावनाओं के नए द्वार खुल जाएंगे।
-- -- -- --
त्योहारों में बढ़ जाती है मांग
पेड़ा कारोबार से जुड़े राजाराम ने बताया कि लाल पेड़ा मुख्यत: दूध पर आधारित मिठाई है। यह अपनी वि सुगंध व खाने में मुलायम होने के कारण बहुत प्रसिद्ध है। त्योहारों व धार्मिक कार्यक्रमों के वक्त इसकी मांग बहुत बढ़ जाती है।
Trending Videos
त्योहारों में बढ़ जाती है मांग
पेड़ा कारोबार से जुड़े राजाराम ने बताया कि लाल पेड़ा मुख्यत: दूध पर आधारित मिठाई है। यह अपनी वि सुगंध व खाने में मुलायम होने के कारण बहुत प्रसिद्ध है। त्योहारों व धार्मिक कार्यक्रमों के वक्त इसकी मांग बहुत बढ़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन