सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: दालमंडी में 17 भवनों पर चला बुलडोजर, ड्रोन से की गई निगरानी; भारी पुलिस बल तैनात रहा

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Wed, 13 May 2026 12:48 PM IST
सार

Varanasi News: दालमंडी चौड़ीकरण योजना के तहत मंगलवार को 17 भवनों पर बुलडोजर चलाया गया। मुसाफिरखाना को तोड़ने के बाद आने वाले दिनों में मदरसे पर बुलडोजर चलाया जाएगा। 

विज्ञापन
Widening Bulldozers Raze 17 Buildings in Dalmandi in varanasi
दालमंडी में कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी जिले के दालमंडी चौड़ीकरण योजना के तहत मंगलवार को ध्वस्तीकरण अभियान जारी रहा। प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई कर 17 भवनों पर बुलडोजर चलाया। सुबह से शुरू हुई कार्रवाई देर शाम तक जारी रही। इलाके में भारी पुलिस बल तैनात रहा और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई। ड्रोन से निगरानी के साथ कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

Trending Videos
Widening Bulldozers Raze 17 Buildings in Dalmandi in varanasi
दालमंडी में कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला

मुसाफिरखाना को तोड़ने के बाद आने वाले दिनों में मदरसे पर बुलडोजर चलाया जाएगा। प्रशासन की टीम ने भवनों को तोड़ने के साथ मलबा हटाने का कार्य तेज कर दिया है, ताकि सड़क चौड़ीकरण परियोजना को समय पर पूरा किया जा सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Widening Bulldozers Raze 17 Buildings in Dalmandi in varanasi
दालमंडी में कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला
कार्रवाई के दौरान मुसाफिर खाना परिसर में भी तोड़फोड़ का काम जारी रहा। 30 मजदूर भवन को गिराने और मलबा हटाने में जुटे रहे। जेसीबी मशीनों और मजदूरों की मदद से दीवारों व पुराने ढांचों को ध्वस्त किया गया। आसपास के क्षेत्रों में लोगों की आवाजाही नियंत्रित करने के लिए बैरिकेडिंग की गई थी। 
Widening Bulldozers Raze 17 Buildings in Dalmandi in varanasi
दालमंडी में कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला
पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता केके सिंह ने बताया कि प्रतिदिन सात घंटे तक ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जा रही है। अभियान चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ रहा है और सभी प्रभावित भवनों को नियमानुसार हटाया जाएगा। सड़क चौड़ी होने से दालमंडी क्षेत्र में जाम की समस्या से राहत मिलेगी और आवागमन सुगम होगा। 
विज्ञापन
Widening Bulldozers Raze 17 Buildings in Dalmandi in varanasi
दालमंडी में कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला
वहीं, कार्रवाई के दौरान कई स्थानीय लोग मौजूद रहे और ध्वस्तीकरण कार्य को देखते रहे। एसीपी अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया कि 10 और भवनों को चिह्नित किया गया है। इसमें एक मदरसा भी है। जिसे तोड़ने की कार्रवाई की जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed