सब्सक्राइब करें

UP: लखनऊ में शादी, फिर मजार पर चादर, अयोध्या में दर्शन और होटल स्टे, बिलखती मां ने बताया राज का पूरा घटनाक्रम

अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: Sharukh Khan Updated Tue, 12 May 2026 02:19 PM IST
सार

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की हत्या में बलिया निवासी राज सिंह को नौ मई को अयोध्या से गिरफ्तार किया गया। उस पर शूटरों का इंतजाम करने का आरोप है। कोलकाता पुलिस ने उसे 13 दिन की रिमांड पर लिया है। मां जामवंती देवी ने बेटे को बेकसूर बताया और सीसीटीवी जांच की मांग की।

विज्ञापन
UP STF Arrests Ballia Man Raj Singh in Ayodhya Mother Claims Innocence, Shares Details
suvendu adhikari pa murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

यूपी एसटीएफ और कोलकाता पुलिस ने यूपी के बलिया सदर कोतवाली के आनंद नगर निवासी राज सिंह को अयोध्या जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र से नौ मई को गिरफ्तार किया। इसके बाद पुलिस उसे बंगाल लेकर चली गई थी। मां जामवंती देवी ने बेटे राज सिंह की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। हालांकि मां जामवंती देवी ने बेटे को बेकसूर बताते हुए घटना के दिन घर और बाजार के सीसीटीवी फुटेज की जांच की मांग की है। 

Trending Videos
UP STF Arrests Ballia Man Raj Singh in Ayodhya Mother Claims Innocence, Shares Details
शुभेंदु के करीबी चंद्रनाथ रथ की हत्या - फोटो : अमर उजाला

बेटा निर्दोष है, सीसी टीवी कैमरे की पुलिस करे जांच: आरोपी की मां
जामवंती देवी 2012 से घर बनवाकर आनंद नगर में रहती हैं। वह रसड़ा में डाक बाबू के पद पर कार्यरत हैं। दो बेटे व एक बेटी में राज दूसरे नंबर का है। बेटे की गिरफ्तारी से आहत होकर डीआईजी सुनील सिंह को पत्र भेजा है। उन्होंने कहा कि सात मई को एमएलसी रविशंकर सिंह की लड़की की शादी के लिए लखनऊ रवाना हो गए थे। साथ में राज सिंह, अमन राय, मोनू सिंह, ड्राइवर ओमप्रकाश सिंह भी थे। आठ मई की सुबह अंबेडकर नगर किचौड़ा में एक मजार में चादर चढ़ाई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
UP STF Arrests Ballia Man Raj Singh in Ayodhya Mother Claims Innocence, Shares Details
गिरफ्तार हुआ राज सिंह और पुलिस से न्याय की गुहार लगाती मां - फोटो : अमर उजाला

यहां होटल के रजिस्टर में नाम अंकित है। नौ को अयोध्या में दर्शन किए। उसके बाद ढाबे पर भोजन करने के बाद घर आते समय रास्ते में एसटीएफ ने पकड़ लिया। मुझे महिला थाने में बैठाए रखा और राज व उसके दोस्तों को कोतवाली नगर निगम में रातभर बैठाए रहे। दोपहर में मुझसे थोड़ी देर के लिए मिलवाया। 10 जून को एसटीएफ ने राज को बंगाल पुलिस को सौंप दिया। छह मई को राज ने चौक के एक कपड़े की दुकान में खरीदारी की। घर व दुकान के सीसीटीवी कैमरे को चेक कर लें। जामवंती ने सीएम योगी व मोदी से गुहार लगाते हुए कहा कि उनका लड़का कोलकाता में साजिश व मर्डर में शामिल नहीं था।

UP STF Arrests Ballia Man Raj Singh in Ayodhya Mother Claims Innocence, Shares Details
आरोपी राज सिंह - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शुभेंदु के निजी सहायक की हत्या में अयोध्या और बक्सर से तीन गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की हत्या के मामले में उत्तर प्रदेश और बिहार से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। कोलकाता पुलिस ने यूपी के बलिया के आनंद नगर निवासी राज सिंह को अयोध्या-बस्ती राजमार्ग से गिरफ्तार किया है। इसके अलावा बिहार के बक्सर से उसके दो साथियों मयंक राज मिश्रा और विक्की मौर्या को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
UP STF Arrests Ballia Man Raj Singh in Ayodhya Mother Claims Innocence, Shares Details
बलिया से गिरफ्तार हुआ राज सिंह और गुहार लगाती मां। - फोटो : संवाद

हत्या के लिए शूटरों का इंतजाम करने और संसाधन मुहैया कराने में राज सिंह की भूमिका सामने आई है। बंगाल पुलिस ने तीनों आरोपियों को सोमवार को उत्तर 24 परगना जिले की बारासात कोर्ट ने पेश किया। कोर्ट ने सभी को 13 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed