सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Nine departments showed no interest in taking feedback from complainants.

Ballia News: नौ विभागों ने शिकायतकर्ताओं से फीडबैक लेने में नहीं दिखाई दिलचस्पी

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
Nine departments showed no interest in taking feedback from complainants.
विज्ञापन
बलिया। जनशिकायतों के निस्तारण में खानापूर्ति और लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने कड़ा रुख अपनाया है। कलेक्ट्रेट में आयोजित आईजीआरएस पोर्टल की समीक्षा बैठक के दौरान डीएम ने स्पष्ट कर दिया कि जो अधिकारी जनता की समस्याओं के प्रति गंभीर नहीं हैं, उन्हें परिणाम भुगतने होंगे।
Trending Videos

समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने पाया कि जनपद के नौ विभागों ने शिकायतकर्ताओं से फीडबैक लेने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई, जिसके कारण पोर्टल पर उनके अंक शून्य रहे। डीएम ने इसे घोर लापरवाही मानते हुए सीआरओ को निर्देश दिया कि फीडबैक की स्थिति शून्य होने पर संबंधित अधिकारियों का वेतन रोकने की कार्रवाई की जाए। जिलाधिकारी ने पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए नए कड़े मानक तय किए हैं। शिकायत के निस्तारण के बाद शिकायतकर्ता से अनिवार्य रूप से फीडबैक लेना होगा और मौके की फोटोग्राफ भी पोर्टल पर अपलोड करनी होगी। निस्तारण रिपोर्ट को सभी 12 कॉलमों में विस्तृत रूप से भरना अनिवार्य होगा। जिन विभागों में 75 प्रतिशत से कम शिकायतकर्ताओं का फीडबैक प्राप्त होगा, उनके खिलाफ भी कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने कहा कि शिकायतों का निस्तारण केवल कागजों पर नहीं, बल्कि धरातल पर होना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को चेताया कि निस्तारण आख्या अपलोड करने में गड़बड़ी या देरी पाए जाने पर वेतन रोका जाएगा। इस मौके पर सीडीओ ओजस्वी राज, सीआरओ त्रिभुवन, एडीएम अनिल कुमार, जिला विकास अधिकारी आनंद प्रकाश रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed