{"_id":"6a040ba848c35b6623004c9e","slug":"sonia-gandhi-admitted-to-medanta-hospital-in-gurugram-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम: सोनिया गांधी को पेट की तकलीफ के चलते मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया, चार घंटे बाद दिल्ली लौटीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम: सोनिया गांधी को पेट की तकलीफ के चलते मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया, चार घंटे बाद दिल्ली लौटीं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Wed, 13 May 2026 10:57 AM IST
विज्ञापन
सार
सीने में दर्द की शिकायत के बाद सोनिया गांधी को राहुल और प्रियंका गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल लेकर पहुंचे थे। जहां अस्पताल में डॉक्टरों की टीम ने तत्काल उनकी जांच की। सोनिया गांधी अस्पताल में करीब चार घंटे रुकीं।
सोनिया गांधी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी को आज सुबह गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया। सीने में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें सुबह करीब सात बजे अस्पताल लाया गया।
Trending Videos
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे थे। अस्पताल में डॉक्टरों की टीम ने तत्काल उनकी जांच की। शुरुआती जांच में पता चला कि सीने में दर्द की वजह पेट में गैस के कारण होने वाली तकलीफ थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
चार घंटे बाद मिली छुट्टी
करीब चार घंटे तक अस्पताल में रहने के बाद, डॉक्टरों की देखरेख में उपचार और जांच के बाद सोनिया गांधी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। वे वापस दिल्ली लौट गई हैं। यह जानकारी सूत्रों के हवाले से सामने आई है।
बता दें कि इसी साल मार्च में भी सोनिया गांधी को तबीयत बिगड़ने के बाद दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था।