{"_id":"6a03783a7abec10d2d0387f4","slug":"the-girl-was-strangled-to-death-and-her-body-was-hidden-in-the-bed-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-87795-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: युवती का गला दबाकर हत्या कर शव बेड में छिपाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: युवती का गला दबाकर हत्या कर शव बेड में छिपाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ममेरे भाई पर आरोप, वारदात के बाद फरार, आरोपी की तलाश
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। आईएमटी मानेसर थाना अंतर्गत शंकर की ढाणी में 11 मई की रात को एक युवती का शव बेड से बरामद हुआ है। युवती का गला दबाकर हत्या करने का आरोप उसके ममेरे भाई देवेश पर लगा है। वारदात के बाद ही वह भागा हुआ है। स्थानीय थाने व अपराध शाखा की पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। मृत युवती के भाई दलीप कुमार की शिकायत पर देवेश के खिलाफ आईएमटी मानेसर थाने में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया है।
मृतका की पहचान उत्तर प्रदेश की रायबरेली के हरदोई निवासी सोनी (23) के रूप में हुई है। वह करीब एक माह पहले कोर्स के इंटर्नशिप के लिए झज्जर की एक निजी कंपनी में आई थी और दो अन्य युवतियों के साथ शंकर की ढाणी में रामपाल के घर में किराये के कमरे में रह रही थी। बताया जा रहा है कि देवेश भी इसकी जानकारी मिलने के बाद आईएमटी मानेसर में आया और सोनी के कमरे के साथ वाला कमरा किराये पर लेकर रहने लगा था। कई बार युवती भी देवेश से मिलने जाती थी।
11 मई को नहीं गई थी कंपनी
कमरे में साथ रहने वाली युवतियों ने पुलिस को बताया कि 11 मई को साेनी कंपनी में न जाकर कमरे में ही रुकी थी। वे दाेनों कंपनी में चली गई थीं। शाम को वे कंपनी से वापस आई तो सोनी कमरे नहीं थी। उन्होंने उसके मोबाइल पर कॉल की तो फोन नहीं उठ रहा था। रात करीब 9 बजे वे दोनों देवेश के कमरे में गई तो वे दोनों वहां नहीं मिले और उसका सामान भी गायब था। फिर से सोनी के मोबाइल पर कॉल की तो फोन नहीं उठा। इसके बाद जब उन्होंने संदेह के आधार पर बेड को सामान हटाकर खोला को साेनी का शव मिला। उन्होंने इसकी सूचना परिजनों और पुलिस कंट्रोल रूम को दी जिसके बाद आईएमटी मानेसर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।
गला दबाकर हत्या करने की आशंका
आईएमटी मानेसर थाने की पुलिस ने एफएसएल, फिंगरप्रिंट व सीन ऑफ क्राइम की टीमों से घटनास्थल का निरीक्षण कराया। युवती की गला दबाकर हत्या किए जाने की बात सामने आई है। फिलहाल पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। पोस्टमार्टम होने व रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा कि युवती की मौत गला दबाने से हुई है या अन्य कोई कारण है।
मामा के लड़के पर हत्या का आरोप
सोनी (मृतका) के भाई दलीप कुमार का आरोप है कि करीब पांच साल पहले देवेश ने उसकी छोटी बहन को नौकरी लगवाने के बहाने कोर्ट मैरिज के दस्तावेज पर साइन करवा लिए थे। इसके बाद से ही देवेश द्वारा सोनी को परेशान किया जा रहा था। मृतका के भाई का आरोप है कि 11 मई की रात को देवेश ने सोनी की गला दबाकर हत्या करके शव बेड में छुपा दिया और मौके से भाग गया।
शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करके मामले में गहनता से छानबीन की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करके मामले में पूछताछ व आगामी कार्रवाई की जाएगी। बुधवार को मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। - सुरेंद्र, पीएसआई व जांच अधिकारी, आईएमटी मानेसर थाना
Trending Videos