सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The district slipped seven places in the ranking.

Gurugram News: रैंकिंग में सात पायदान नीचे फिसला जिला

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
The district slipped seven places in the ranking.
विज्ञापन
हरियाणा बोर्ड : 12वीं के रिजल्ट में गुरुग्राम को झटका, प्रदेश में 18वें स्थान पर रहा
Trending Videos


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा मंगलवार को 12वीं की परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया। इस बार जिले का कुल परीक्षा परिणाम 81.99 प्रतिशत दर्ज किया गया। बोर्ड द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले वर्ष जिला प्रदेश में 11वें स्थान पर था, लेकिन इस बार सात पायदान नीचे आ गया। इस बार जिला प्रदेश में 18वें स्थान पर रहा। जिले में कुल 13,292 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 10,898 छात्र सफल रहे। 1796 विद्यार्थियों की कंपार्टमेंट आई है, जबकि 598 छात्र परीक्षा पास नहीं कर सके।

पिछले साल के परिणामों की बात करें तो जिले का प्रदर्शन लगातार उतार-चढ़ाव भरा रहा है। वर्ष 2020-21 में जिले का परिणाम 100 प्रतिशत रहा था। इसके बाद वर्ष 2021-22 में 85.15 प्रतिशत, 2022-23 में 79.94 प्रतिशत, 2023-24 में 86.53 प्रतिशत और 2024-25 में 87.56 प्रतिशत रिजल्ट दर्ज किया गया था। बोर्ड अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार ने बताया कि प्रदेशभर में नियमित श्रेणी के 2,42,856 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे, जिनमें से 2,05,618 विद्यार्थी सफल रहे। नियमित परीक्षार्थियों का कुल परिणाम 84.67 प्रतिशत रहा। वहीं ओपन स्कूल फ्रेश कैटेगरी का परिणाम 42.15 प्रतिशत और री-अपीयर का परिणाम 50.09 प्रतिशत दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




पिछले कई साल का परीक्षा परिणाम
सत्र - परीक्षा परिणाम (प्रतिशत में)
2020-21 -100 प्रतिशत
2021-22 - 85.15
2022-23 -79.94
2023-24 -86.53
2024-25 -87.56
2025-26 - 87.56
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed