सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   A surprise inspection of the hospital revealed several deficiencies.

Gurugram News: अस्पताल के औचक निरीक्षण में मिलीं कई खामियां

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
A surprise inspection of the hospital revealed several deficiencies.
विज्ञापन
अधिकारियों ने गंभीर लापरवाही मानते हुए संबंधित कर्मचारियों से जवाब तलब किया
Trending Videos


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर-10 नागरिक अस्पताल में मंगलवार सुबह स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के औचक निरीक्षण में कई गंभीर लापरवाहियां सामने आईं। निरीक्षण के दौरान इमरजेंसी वार्ड के बाहर कबाड़ में दो महीने पुराना मेडिकल सैंपल मिला, जिसे जांच के लिए लैब भेजा जाना था। अधिकारियों ने इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए संबंधित कर्मचारियों से जवाब तलब किया।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के निदेशक रिप्पुदमन सिंह ढिल्लों, महानिदेशक स्वास्थ्य डाॅ. मनीष बंसल और मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य निदेशक डाॅ. वीरेंद्र यादव ने सुबह आठ बजे से साढ़े दस बजे तक अस्पताल के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने अस्पताल में साफ-सफाई, मरीजों को मिल रही सुविधाओं और व्यवस्थाओं की भी जांच की तथा प्रबंधन को सुधार के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में पाया गया कि कई भर्ती मरीजों का इलाज केवल ओपीडी कार्ड के आधार पर किया जा रहा था, जबकि नियमानुसार उनकी अलग फाइल बनाई जानी चाहिए। इमरजेंसी के रेड जोन में सामान्य मरीज भर्ती मिलने पर भी अधिकारियों ने नाराजगी जताई। इसके अलावा अस्पताल परिसर में ऑटो खड़े मिलने और एंबुलेंस में चालक मौजूद न होने पर प्रशासन संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। निरीक्षण के बाद अधिकारियों ने स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के निर्देश दिए।


गंदगी मिलने पर अधिकारियों ने लगाई फटकार
अस्पताल में मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के निरीक्षण के दौरान एक स्थान पर गंदगी मिलने से अस्पताल प्रशासन से नाराजगी जताई। निरीक्षण टीम ने अस्पताल प्रबंधन को तुरंत साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने कहा कि अस्पताल में स्वच्छता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और मरीजों को साफ व सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना प्रशासन की जिम्मेदारी है। साथ ही नियमित निगरानी बढ़ाने के भी निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed