सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Chhattisgarh ›   Balod News ›   Palari will host its first electoral arena, with historic polling scheduled for June 1st

Balod News: पलारी में पहली बार सजेगा चुनावी अखाड़ा, 1 जून को होगा ऐतिहासिक मतदान

अमर उजाला नेटवर्क, बालोद Published by: बालोद ब्यूरो Updated Wed, 13 May 2026 10:45 AM IST
Palari will host its first electoral arena, with historic polling scheduled for June 1st
बालोद जिले की सातवीं नगर पंचायत के रूप में अस्तित्व में आई पलारी में चुनावी शंखनाद हो चुका है। निर्वाचन विभाग द्वारा तारीखों की घोषणा के साथ ही यहां राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। प्रशासन जहां तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा है, वहीं भाजपा और कांग्रेस दोनों ही प्रमुख दलों ने जीत का परचम लहराने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।

15 वार्डों में 3800 मतदाता लिखेंगे नया इतिहास
पलारी नगर पंचायत को कुल 15 वार्डों में विभाजित किया गया है। यहां लगभग 3,800 से 3,877 मतदाता पहली बार अपने स्थानीय सरकार के प्रतिनिधियों का चुनाव करेंगे। निर्वाचन विभाग के अनुसार, 1 जून को मतदान होगा और उसी दिन परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। खास बात यह है कि 15 में से 5 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं, जो स्थानीय राजनीति में महिला नेतृत्व की नई इबारत लिखेंगे।

भाजपा: 'ट्रिपल इंजन' सरकार और 5 करोड़ का विकास कार्ड
भाजपा ने पलारी में जीत दर्ज करने के लिए जमीनी स्तर पर मोर्चा संभाल लिया है। जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख का दावा है कि नगर पंचायत बनते ही मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने क्षेत्र को 5 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी है। भाजपा 'ट्रिपल इंजन' सरकार के विकास मॉडल और पब्लिक फीडबैक के आधार पर प्रत्याशियों का चयन कर रही है।

कांग्रेस: 'गढ़' संवारने की चुनौती और सत्ता विरोधी लहर का भरोसा
दूसरी ओर, कांग्रेस इसे अपना अभेद्य किला मान रही है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी ने कहा कि पलारी क्षेत्र हमेशा से कांग्रेस का गढ़ रहा है। कांग्रेस वार्ड स्तर पर बैठकें कर रही है और वार्ड प्रभारियों से मिले फीडबैक के आधार पर प्रदेश नेतृत्व प्रत्याशियों के नाम पर अंतिम मुहर लगाएगा। कांग्रेस का आरोप है कि जनता भाजपा सरकार के कामकाज से त्रस्त है।

जातिगत समीकरण बनेंगे जीत की चाबी
पलारी में पहली बार हो रहे इस चुनाव में जातिगत समीकरण सबसे अहम भूमिका निभाएंगे। यहां सभी समुदायों की समान भागीदारी है, जिसे देखते हुए प्रत्याशियों का चयन दोनों पार्टियों के लिए सिरदर्द बना हुआ है। अनुसूचित जाति (SC) और महिलाओं के लिए आरक्षित सीटों ने मुकाबले को और भी दिलचस्प बना दिया है।

पलारी नगर पंचायत चुनाव के लिए सभी आवश्यक प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 1 जून को शांतिपूर्ण मतदान और तत्काल परिणाम के लिए विभाग मुस्तैद है। -चंद्रकांत कौशिक, अपर कलेक्टर

एक नजर में चुनाव
नगर पंचायत: पलारी (जिले की 7वीं नगर पंचायत)
कुल वार्ड: 15
मतदान तिथि: 1 जून
मुख्य मुकाबला: भाजपा बनाम कांग्रेस
पलारी का पहला चुनाव
 
 
पलारी का पहला चुनाव
 
 
पलारी का पहला चुनाव
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Meerut: वलीमे के दौरान हुई ताबड़तोड़ फायरिंग, दो भाई और एक दो साल के बच्चे के लगी गोली, गांजा तस्करी और जुए के जुड़े बताए जा रहे तार, जांच में जुटी पुलिस

13 May 2026

Meerut: चेयरपर्सन ने किया 1.40 करोड़ के 14 निर्माण कार्यों का उद्घाटन, सुधा खटीक ने कहा- बदलेगी कस्बे की तस्वीर

13 May 2026

मेरठ: वलीमे की दावत में खूनखराबा, दो भाइयों और दो साल के बच्चे को गोली मारी

13 May 2026

Meerut: सपा प्रवक्ता राजकुमार भाटी द्वारा दिए गए विवादित बयान पर सुनील भराला की कड़े शब्दों में निंदा

13 May 2026

कानपुर: व्यापारियों ने निकाला कैंडल जुलूस, हत्यारे की गिरफ्तारी की उठाई मांग

13 May 2026
विज्ञापन

पानीपत: बहन की शादी के बाद भाई की हत्या, दोस्तों ने उतारा मौत के घाट

12 May 2026

पद्मश्री फूलबासन बाई अपहरण मामला: विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने की मुलाकात, अफसरों को दिए दिशा-निर्देश

12 May 2026
विज्ञापन

फरीदाबाद के खिलाड़ियों ने स्टेट किक बॉक्सिंग में दिखाया दम, 70 से अधिक पदक जीते

12 May 2026

बिजली विभाग के कर्मचारियों का गुस्सा अब सड़कों पर दिखने लगा

12 May 2026

दिल्ली पुलिस का 100 करोड़ का इंस्पेक्टर

12 May 2026

विधायक इल्यास ने कार्यकर्ता मीटिंग में कार्यकर्ताओं को किया संबोधित

12 May 2026

Gurugram: नगर निगम की ओर से बनवाएं गए शौचालय दुर्दशा के शिकार

12 May 2026

नूंह: रात्रि में खुद सड़कों पर उतरे एसपी डॉ. अर्पित जैन, लिया जायजा

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस का ईमानदार सब इंस्पेक्टर, रिश्वत लेने से किया इनकार

12 May 2026

बिलासपुर में करोड़ों की सड़क निर्माण में लापरवाही

नूंह में दो साइबर अपराधी गिरफ्तार

12 May 2026

अशोका सड़क पर जमीन धंसी, यातायात प्रभावित

12 May 2026

शिव मंदिर में नंदी महाराज पर घंटों लिपटा रहा सांप

12 May 2026

MP News: CM Mohan Yadav का बड़ा फैसला, PM Modi की अपील के बाद कर दिया बड़ा ऐलान

12 May 2026

छर्रा-अतरौली रोड पर श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली गड्ढे में पलटी, 23 घायल

12 May 2026

नर्सिंग एकता मंच का प्रदर्शन: कांग्रेस महिला प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने किया आत्मदाह का प्रयास

12 May 2026

PM Modi के 'सोना न खरीदने' की अपील पर क्या बोली बिहार की जनता?

12 May 2026

Raigarh: केआईटी गर्ल्स हॉस्टल के पास दिखा विशाल अजगर, सर्परक्षक टीम ने सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा

12 May 2026

आधार कार्ड हो या वृद्धा पेंशन, अलीगढ़ विकास भवन के चक्कर काट रहे लोग

12 May 2026

PM Modi की ईंधन बचाओ अपील के बाद 200 वाहनों का काफिला लेकर निकले BJP नेता, क्या बोले प्रदेश अध्यक्ष?

12 May 2026

MP News: सिंधिया समर्थक कृष्णा घाड़गे को नोटिस, फेसबुक पर केपी यादव के लिए लिखा था बालक बुद्धि!

12 May 2026

कानपुर: कुड़नी बजरंगबली मंदिर में बदहाल शौचालय, श्रद्धालु खुले में जाने को मजबूर

12 May 2026

कानपुर: सावधान! वैन में क्षमता से ज्यादा बच्चे भरे तो खैर नहीं, सघन चेकिंग के दौरान ARTO ने दो वाहन किए बंद

12 May 2026

कानपुर: सिस्टम फेल, इंसानियत पास! सरकारी 'अमृत सरोवर' को भरने के लिए किसानों ने चंदा जोड़कर दिखाई अपनी 'अमृत' भावना

12 May 2026

कानपुर: सरकारी धन की बर्बादी की भेंट चढ़ा अमृत सरोवर, सूखा पड़ा तालाब बना शराबियों का अड्डा

12 May 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed