जिले के राजहरा नगर के दास पान ठेला चौक के पास बीएसपी की सीवरेज लाइन में पाइप बिछाने के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। लगभग 10 फीट गहरे गड्ढे में कार्य कर रहे तीन मजदूर अचानक मिट्टी खिसकने से उसके नीचे दब गए, घटना के बाद से लोगों में आक्रोश है। सांसद भोजराज नाग स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे। सांसद ने बताया कि अधिकारियों को निर्देशित किया तब जाकर काम शुरू हो पाया है। वहीं एसडीएम सुरेश साहू कुछ भी बोलने से मना कर रहे हैं। मौके पर नगर पालिका पुलिस और प्रशासन मौजूद है। लगभग तीन घंटे से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
सांसद भोजराज नाग ने बताया कि घटना बेहद भयावह है और हृदय विदारक है, लेकिन यहां पर लापरवाही सामने आई है। हम सरकार से हर संभव मदद की कोशिश करेंगे और यहां पर मैं पल पल की मॉनिटरिंग कर रहा हूं, सांसद ने बताया कि मैं वापिस घर लौट रहा था, जहां मुझे जिस घटना की जानकारी मिली तो मैं यहीं रुक गया हूं, परिवार के प्रति मेरी संवेदना है और मैं उनके साथ खड़ा हूं। भाजपा के पदाधिकारी समेत पुलिस विभाग की टीम मौजूद है।
कोई जिम्मेदारी लेने तैयार नहीं
घटना स्थल पर एसडीएम सुरेश साहू सहित पुलिस विभाग के आला अधिकारी मौजूद हैं, लेकिन तक कोई भी घटना के विषय में कुछ बोलने को तैयार नहीं है। यहां तक की भिलाई इस्पात प्रबंधन के तरफ से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं हुआ है। मृतकों में किशुन कुमार, राकेश कुमार एवं एक महिला मजदूर बैशाखिन शामिल हैं। पुलिस और नगर पालिका द्वारा रेस्क्यू अभियान चलाकर तीनों के शव को सुरक्षित निकाला जा रहा है, लेकिन 3 घंटे से अधिक का समय गुजर चुका है।
तीन जेसीबी लगी काम में
आपको बता दें कि अब तक तीन लोगों की मौत की बात सामने आ रही है, लेकिन आशंका है कि कुछ और लोग भी हो सकते हैं। तीन जेसीबी के माध्यम से काम किया जा रहा है। लोगों को भीड़ इस अभियान में बड़ी समस्या बनी हुई है, अतिरिक पुलिस अधीक्षक मोनिका ठाकुर ने मोर्चा संभाला।