{"_id":"6a03079a6d04ca381301fb33","slug":"video-deity-nareshar-lakshmi-narayan-kumsu-will-visit-the-devta-chhijja-kaleshwar-devthi-temple-2026-05-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: 15 मई को देवता छिज्जा कालेश्वर देवठी मंदिर का दौरा करेंगे देवता नरेशर लक्ष्मी नारायण कुमसू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: 15 मई को देवता छिज्जा कालेश्वर देवठी मंदिर का दौरा करेंगे देवता नरेशर लक्ष्मी नारायण कुमसू
शलाटी घोड़ी के अधिष्ठाता देवता नरेशर लक्ष्मी नारायण कुमसू 15 मई को 12/20 क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगे। नरेशर देवता साहिब छिज्जा कालेश्वर देवठी मंदिर में पहुंचकर बिरशी मेले की शोभा बढ़ाएंगे। अधिष्ठाता देवता साहिब नरेशर लक्ष्मी नारायण कुमसू लाव-लश्कर के साथ रवाना होंगे। देवता साहिब लक्ष्मी नारायण मंदिर न्यास कमेटी कुमसू की बैठक अध्यक्ष जीवन चौहान की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में शलाटी घोड़ी के ग्रामीणों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। बैठक में देवता साहिब के 12/20 क्षेत्र के दौरे को लेकर चर्चा की गई। वहीं मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा आयोजन को लेकर मंथन किया गया। सभी के सहयोग से देवता साहिब के दौरे और श्रीमद्भागवत कथा के आयोजन को लेकर रूपरेखा तैयार की गई। देवता साहिब लक्ष्मी नारायण मंदिर न्यास कमेटी कुमसू के अध्यक्ष जीवन चौहान ने कहा कि आराध्य देवता नरेशर के आदेशानुसार मंदिर परिसर कुमसू में श्रीमद्भागवत कथा आयोजन को लेकर बैठक की गई। बैठक में उपस्थित सभी लोगों के विचार विमर्श के बाद अक्तूबर में मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा आयोजित करने का फैसला लिया गया है। देवता साहिब के आदेशानुसार कथा के लिए जल्द तिथि निर्धारित की जाएगी। वहीं बैठक में देवता साहिब कालेश्वर छिज्जा देवठी 12/20 के बिरशी मेले में देवता साहब के निमंत्रण पत्र पर चर्चा की गई। यह मेला देवठी में 15 मई को देवता साहिब छिज्जा कालेश्वर मंदिर परिसर देवठी में मनाया जाएगा। बैठक में सभी ग्रामीणों से चर्चा के बाद मंदिर कमेटी ने दौरे को लेकर हामी भरी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।