{"_id":"6a03029a9c2315a62f01dbeb","slug":"video-pagdi-sambhal-jatta-protest-2026-05-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद: पगड़ी संभाल जट्टा संगठन की बैठक, सफाई कर्मचारियों को दिया समर्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद: पगड़ी संभाल जट्टा संगठन की बैठक, सफाई कर्मचारियों को दिया समर्थन
शहर के रतिया रोड स्थित अनाज मंडी परिसर में रविवार को पगड़ी संभाल जट्टा किसान संगठन की ब्लॉक स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष मनदीप नथवान मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। इस दौरान संगठन का विस्तार करते हुए गांव अमानी के पूर्व सरपंच अमरपाल शर्मा व वार्ड 18 के रामफल खोबड़ा को संगठन में शामिल किया गया।
प्रदेश अध्यक्ष मनदीप नथवान ने कहा कि पगड़ी संभाल जट्टा संगठन सफाई कर्मचारियों की मांगों का पूर्ण समर्थन करता है। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारी जमीन स्तर पर काम कर क्षेत्र को स्वच्छ बनाते हैं। सरकार को उनकी मांगें तुरंत माननी चाहिए। संगठन उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है।
नथवान ने बताया कि 27 मई को शहीद करतार सिंह सराभा के जन्मदिन पर फतेहाबाद की हिसार रोड स्थित सब्जी मंडी में किसान-मजदूर पंचायत होगी। आरोप लगाया कि सरकार किसान-मजदूरों को तंग करने के लिए नए कानून ला रही है। पंचायत में खाद व डीएपी की कालाबाजारी रोकने, फसलों पर एमएसपी गारंटी कानून लागू करने व सफाई कर्मचारियों की मांगों का मुद्दा उठेगा। इसके बाद डीसी कार्यालय का घेराव भी किया जाएगा।
उन्होंने प्रधानमंत्री के खाने के तेल का प्रयोग कम करने वाले बयान की निंदा की। कहा कि पीएम कालाधन वापस लाने की बात करते थे, लेकिन उसे वापस नहीं ला सके। बैठक में बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।