सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Youth Congress workers took out a torchlight procession to protest against the NEET paper leak

Haldwani: नीट पेपर लीक के विरोध में युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाला मशाल जुलूस, बुद्ध पार्क में प्रदर्शन

माई सिटी रिपोर्टर Published by: गायत्री जोशी Updated Wed, 13 May 2026 10:41 AM IST
विज्ञापन
सार

हल्द्वानी में नीट पेपर लीक मामले को लेकर युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुद्ध पार्क में प्रदर्शन कर मशाल जुलूस निकाला और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

Youth Congress workers took out a torchlight procession to protest against the NEET paper leak
हल्द्वानी, पेपर लीक को लेकर मशाल जुलुस निकालते युवा कांग्रेसी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

हल्द्वानी में नीट पेपर लीक मामले में युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार शाम बुद्ध पार्क में प्रदर्शन किया। उन्होंने विरोध स्वरूप एसडीएम कोर्ट तक मशाल जुलूस निकाला। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ बंद नहीं हुआ तो आंदोलन को उग्र किया जाएगा।

Trending Videos

युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विशाल भोजक ने कहा कि लगातार हो रहे पेपर लीक से युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। मोदी सरकार युवाओं को रोजगार देने में विफल साबित हुई है और भ्रष्टाचार पर रोक लगाने में पूरी तरह नाकाम रही है। प्रदेश उपाध्यक्ष हेमंत साहू, जिला अध्यक्ष सुमित कुमार ने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और निष्पक्ष जांच की मांग उठाई। प्रदेश महासचिव स्वाति स्वाति जोशी, भानु कबडवाल और अनस हुसैन ने कहा मध्यवर्गीय परिवार से जो बच्चे आते हैं उन्हें मेहनत करने में वर्षों लग जाते हैं। अंत में उनकी मेहनत का ये परिणाम होगा तो सरकार के लिए शर्मनाक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहां प्रदेश महासचिव दिग्विजय सिंह चौहान, जिला सचिव मनदीप सिंह गुजराल, नदीम सैफी, उमेश जोशी, मेहुल शाह, राजा फर्स्वाण, राहुल रावत, भावेश कुरिया आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed