सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The classical music performance was deeply moving.

Nainital News: शास्त्रीय संगीत की प्रस्तुति ने भाव-विभोर किया

संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Wed, 13 May 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
The classical music performance was deeply moving.
विज्ञापन
नैनीताल। शहर के निजी स्कूल में मंगलवार को स्पीक मैके संस्था के सहयोग से एक भव्य शास्त्रीय संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शास्त्रीय गायक और पद्म भूषण से सम्मानित पंडित साजन मिश्रा ने अपनी मधुर प्रस्तुति से दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया। पंडित साजन मिश्रा ने ख्याल राग आधारित भजनों की प्रस्तुति दी जिसकी आध्यात्मिक गहराई ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस संगीतमय सफर में उनके पुत्र सारांश मिश्रा ने गायन में उनका साथ दिया। मंच पर जुगलबंदी को तबले पर चित्रांग पंत, हारमोनियम पर संदीप मोहंती और पद्म विभूषण पं. बिरजू महाराज की बेटी व पं. साजन मिश्रा की पत्नी कविता मिश्रा ने शानदार बनाया। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ स्पीक मैके के कोऑर्डिनेटर सेवानिवृत्त सूबेदार महेश बोरा ने किया।
Trending Videos

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed