सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   sixth day of marriage, he murdered his wife and hid her body in the bed

Uk: शादी के छठे दिन ही पत्नी की हत्याकर शव बेड में छिपाया, आरोपी भागा; पिता ने दहेज प्रताड़ना का लगाया आरोप

माई सिटी रिपोर्टर Published by: गायत्री जोशी Updated Wed, 13 May 2026 09:45 AM IST
विज्ञापन
सार

दिल्ली के नबी करीम इलाके में शादी के सिर्फ छह दिन बाद दहेज प्रताड़ना के बाद 28 वर्षीय महिला निशा परवीन की हत्या कर शव बेड में छिपाकर आरोपी पति फरार हो गया।

sixth day of marriage, he murdered his wife and hid her body in the bed
हत्या (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

मध्य दिल्ली के नबी करीम इलाके में शादी के छठे दिन ही एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है। हत्या के बाद आरोपी पति ने महिला का शव घर में रखे बेड में अंदर डाला और दरवाजे पर ताला लगाकर भाग गया। कमरे से दुर्गंध आनी शुरू हुई तो पड़ोसियों को शक हुआ। बाद में पुलिस को खबर दी गई। शक के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़ा तो अंदर बेड में बुरी तरह सड़ी-गली हालत में महिला का शव बरामद हुआ। मृतका की शिनाख्त हल्द्वानी, उत्तराखंड निवासी निशा परवीन (28) के रूप में हुई है। इसका पति मोहम्मद एजाज (39) 2 मई से फरार बताया जा रहा है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

Trending Videos

पुलिस ने निशा के परिजनों को हत्या की सूचना दी। बाद में निशा के पिता मोहम्मद हसन ने आरोपी मो.एजाज और उसके परिवार पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। पुलिस ने हत्या के अलावा दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कर एजाज के बड़े भाई सरफराज को गुरुग्राम से गिरफ्तार कर लिया है। एजाज की तलाश में बिहार टीम भेजी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मध्य जिला पुलिस उपायुक्त रोहित राजबीर ने बताया कि निशा परवीन अपने परिवार के साथ हल्द्वानी में रहती थी। एक जानकार बिचौलिए के जरिये 26 अप्रैल को निशा की वैशाली, बिहार निवासी एजाज से शादी हुई थी। एजाज का नबी करीम इलाके में बैग बनाने का काम है। यह किराये का कमरा लेकर लक्ष्मणपुरी, नबी करीम में रहता था। शादी के तीसरे दिन 29 अप्रैल को आरोपी अपनी पत्नी निशा परवीन को हल्द्वानी से दिल्ली अपने कमरे पर ले आया था। परिजनों ने आरोप लगाया कि दिल्ली लाते ही आरोपी ने निशा के साथ दहेज को लेकर मारपीट शुरू कर दी। इसकी जानकारी निशा ने परिवार को दी। इस बीच 2 मई को आरोपी ने झगड़े के बाद पत्नी की हत्या कर दी।

पड़ोसियों ने दुर्गंध आने के बाद 8 मई को मामले की सूचना पुलिस को दी। खबर मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। दमकल कर्मियों की मदद से कमरे का दरवाजा तोड़ा गया तो अंदर से निशा परवीन का शव बेड के भीतर से बरामद हुआ। शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया गया। वारदात की जानकारी क्षेत्रीय एसडीएम को देने के अलावा क्राइम टीम व एफएसएल को दी गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों हवाले कर दिया गया। आशंका व्यक्त की जा रही है कि गला घोंटकर निशा की हत्या की गई। अब पुलिस आरोपी पति की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed