सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Drug addict dies under suspicious circumstances, police investigating the case

Haldwani: नशे के आदी अधेड़ की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, पुलिस मामले की जांच में जुटी

माई सिटी रिपोर्टर Published by: गायत्री जोशी Updated Wed, 13 May 2026 11:06 AM IST
विज्ञापन
सार

काठगोदाम थाना क्षेत्र के दमुवाढूंगा स्थित एक निर्माणाधीन भवन में जीवन चंद्र गंगोला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

Drug addict dies under suspicious circumstances, police investigating the case
पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार

हल्द्वानी में काठगोदाम थाना क्षेत्र के जवाहर ज्योति दमुवाढूंगा के निर्माणाधीन भवन में जीवन चंद्र गंगोला (52) संदिग्ध हालात में मृत मिला। उसके मुंह से झाग निकल रहा था। इसकी सूचना मिलने पर परिजन ने पुलिस को फोन कर हत्या की बात कह दी। जांच के बाद पुलिस ने जीवन चंद्र को नशे का आदी बताया। अब पुलिस को मौत का सही कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

Trending Videos

काठगोदाम पुलिस को मंगलवार दोपहर में एक महिला ने सूचना दी कि उसके जेठ को किसी ने मार दिया है। उसका शव जवाहर ज्योति दमुवाढूंगा में एक निर्माणाधीन मकान के भीतर तख्त पर पड़ा है। सीओ अमित कुमार सैनी ने बताया कि तत्काल पुलिस टीम को रवाना किया गया। शव के पास उल्टी दिखी। मुंह और नाक पर उल्टी के बाद रेशे चिपके थे। आंख भी आधी खुली थी। मौके पर आए प्रकाश चंद्र निवासी मल्ला प्लाट दमुवाढूंगा ने उसकी पहचान अपने बड़े भाई जीवन चंद्र के रूप में की।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रकाश के अनुसार उसका भाई नशे का आदी था। वह निर्माणाधीन मकान में मजदूरों के साथ रह रहा था। संदिग्ध हालात में मौत की वजह से घटनास्थल की बारीकी से जांच की गई। साक्ष्यों को संकलित करते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। परिजनों के अनुसार वह रसोई गैस की गाड़ी चलाता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed