सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Teacher Caught Napping in Classroom While Students Played Cricket Outside

Bihar: क्लासरूम को बेडरूम समझ बैठे गुरुजी, लेते रहे झपकी; मैदान में क्रिकेट खेलते रहे बच्चे

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: पटना ब्यूरो Updated Wed, 13 May 2026 10:46 AM IST
विज्ञापन
सार

पटना के बाढ़ अनुमंडल स्थित इब्राहिमपुर नयाटोला प्राथमिक स्कूल में प्रभारी शिक्षक का क्लास में सोते हुए वीडियो वायरल हुआ है। इस दौरान बच्चे मैदान में खेलते नजर आए। ग्रामीणों ने स्कूल में लापरवाही का आरोप लगाया है। शिक्षा विभाग ने कार्रवाई के संकेत दिए हैं।

Bihar Teacher Caught Napping in Classroom While Students Played Cricket Outside
शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल स्थित इब्राहिमपुर नयाटोला प्राथमिक विद्यालय में शिक्षकों की लापरवाही का मामला सामने आया है। स्कूल के प्रभारी शिक्षक का क्लासरूम में सोते हुए वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। वीडियो में बच्चे पढ़ाई छोड़ मैदान में खेलते नजर आ रहे हैं, जबकि प्रभारी शिक्षक क्लास में आराम फरमाते दिखाई दे रहे हैं।
Trending Videos


ग्रामीणों का आरोप है कि स्कूल में लंबे समय से पढ़ाई प्रभावित हो रही है। कई बार शिकायत करने के बावजूद स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। आखिरकार ग्रामीणों ने खुद प्रभारी शिक्षक का वीडियो बनाकर मामला उजागर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षक सोते रहे, बच्चे खेलते रहे क्रिकेट
जानकारी के अनुसार विद्यालय के अधिकांश शिक्षकों की ड्यूटी इन दिनों जनगणना कार्य में लगी हुई है। ऐसे में स्कूल की जिम्मेदारी प्रभारी शिक्षक के पास थी। आरोप है कि सुबह अन्य शिक्षक ड्यूटी पर निकलते ही प्रभारी शिक्षक क्लासरूम में सो जाते थे। इस दौरान बच्चे कक्षा छोड़कर स्कूल परिसर में क्रिकेट और अन्य खेल खेलते रहते थे। ग्रामीणों का कहना है कि वे बच्चों को पढ़ने के लिए स्कूल भेजते हैं, लेकिन स्कूल में पढ़ाई के बजाय लापरवाही हो रही है।

ये भी पढ़ें-  Bihar: बकाया मांगना पड़ा भारी, मोमोज विक्रेता के गले में नकाबपोशों ने मारी गोली; इलाके में भारी दहशत

पहले भी विवादों में रह चुके हैं प्रभारी
स्थानीय लोगों के अनुसार यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी प्रभारी शिक्षक का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह स्कूल परिसर में एक महिला को छड़ी से पीटते नजर आए थे। उस मामले में बीईओ अमित कुमार ने शिक्षा विभाग को कार्रवाई के लिए पत्र लिखा था।

शिक्षा विभाग ने दिए जांच के संकेत
बाढ़ के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (BEO) अमित कुमार ने कहा कि स्कूल प्रबंधन को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थीं। अब स्कूल समय में शिक्षक के सोने का वीडियो सामने आया है, जिसकी जांच कर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed