सब्सक्राइब करें

Live

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 13 मई के मुख्य और ताजा समाचार

Live Story Desk लाइव स्टोरी डेस्क
Updated Wed, 13 May 2026 12:02 PM IST
विज्ञापन
खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन

Bihar Breaking News Live Updates: Latest News Today in Hindi 13 May 2026
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन
Trending Videos

लाइव अपडेट

11:34 AM, 13-May-2026

Bihar Cabinet: मंत्रिमंडल विस्तार के बाद पहली कैबिनेट में 18 एजेंडे पास, बिहार में महंगाई भत्ते पर बड़ा फैसला

Bihar News : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंत्रिपरिषद् विस्तार के बाद आज पहली बार कैबिनेट बैठक की। इस बैठक में 18 प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई। राज्य की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार ने महंगाई भत्ते सहित कई बड़े फैसले लिए। और पढ़ें
11:28 AM, 13-May-2026

Bihar: दो दिन से लापता थीं चचेरी बहनें, चिमनी के पास मिले शव; कुत्तों के भौंकने से खुला राज

Bihar News: मुजफ्फरपुर के मकसूदपुर गांव से दो दिन पहले लापता हुई दो चचेरी बहनों के शव बुधवार को ईंट-भट्ठे के पास बरामद हुए। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी है।

और पढ़ें
10:46 AM, 13-May-2026

Bihar: क्लासरूम को बेडरूम समझ बैठे गुरुजी, लेते रहे झपकी; मैदान में क्रिकेट खेलते रहे बच्चे

पटना के बाढ़ अनुमंडल स्थित इब्राहिमपुर नयाटोला प्राथमिक स्कूल में प्रभारी शिक्षक का क्लास में सोते हुए वीडियो वायरल हुआ है। इस दौरान बच्चे मैदान में खेलते नजर आए। ग्रामीणों ने स्कूल में लापरवाही का आरोप लगाया है। शिक्षा विभाग ने कार्रवाई के संकेत दिए हैं।

और पढ़ें
10:35 AM, 13-May-2026

Bihar: बकाया मांगना पड़ा भारी, मोमोज विक्रेता के गले में नकाबपोशों ने मारी गोली; इलाके में भारी दहशत

Bihar News: भागलपुर के नवगछिया में दिनदहाड़े मोमोज विक्रेता सौरव कुमार को गोली मार दी गई। नकाबपोश बदमाशों ने गरैया चौक पर वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गए। घायल युवक को गंभीर हालत में पूर्णिया रेफर किया गया है। पुलिस जांच में जुटी है।

और पढ़ें
09:52 AM, 13-May-2026

Bihar : 4900 करोड़ वाला सिक्स लेन पुल हो रहा तैयार; कब से चलेंगी कच्ची दरगाह-बिदुपुर के नए रास्ते पर गाड़ियां?

कच्ची दरगाह-बिदुपुर सिक्स लेन पुल का निर्माण अंतिम चरण में पहुंच गया है। जून 2026 तक इसके शुरू होने की उम्मीद है। करीब 4988 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा यह पुल उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच आवागमन आसान करेगा और गांधी सेतु पर दबाव कम करेगा।

और पढ़ें
09:07 AM, 13-May-2026

Bihar News: खाकी पर लगा दाग, JDU विधायक का बॉडीगार्ड और एसपी सेल का सिपाही 300 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार

गोपालगंज में शराबबंदी कानून के बीच पुलिस विभाग की बड़ी किरकिरी हुई है। जेडीयू विधायक के अंगरक्षक और एसपी की टेक्निकल सेल में तैनात सिपाही को 300 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
08:55 AM, 13-May-2026

Bihar: खगड़िया GNM ट्रेनिंग सेंटर में अवैध वसूली का आरोप, जवाब नहीं देने पर ट्यूटर पर सख्ती, जांच कमेटी गठित

खगड़िया सदर अस्पताल के GNM ट्रेनिंग सेंटर में छात्राओं से कथित अवैध वसूली मामले में नर्सिंग ट्यूटर सरफिना कुमारी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। कारण बताओ नोटिस का जवाब नहीं देने पर स्वास्थ्य विभाग ने चार सदस्यीय जांच समिति गठित कर एक सप्ताह में रिपोर्ट मांगी है।

और पढ़ें
08:44 AM, 13-May-2026

Bihar: जमालपुर-किउल रेलखंड पर बड़ा हादसा टला, बंद हो रहे फाटक को तोड़कर भागा पिकअप चालक; जांच में जुटी पुलिस

Bihar News: मुंगेर के दशरथपुर रेलवे फाटक पर मंगलवार शाम बड़ा रेल हादसा टल गया। एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन बंद हो रहे फाटक को तोड़ते हुए ट्रैक पार कर फरार हो गया। कुछ सेकेंड की देरी से डीएमयू ट्रेन से टक्कर हो सकती थी। रेलवे प्रशासन जांच में जुटा है।

और पढ़ें
08:19 AM, 13-May-2026

Bihar: आरजेडी सांसद की गाड़ी पर हमला, हमलावरों ने पीए व चालक को बेरहमी से पीटा; शादी से लौटते वक्त हुई घटना

Bihar News: औरंगाबाद में राजद सांसद अभय कुशवाहा की गाड़ी पर हमला कर दिया गया। हमलावरों ने सांसद के पीए और चालक के साथ मारपीट की तथा वाहन के शीशे तोड़ दिए। घटना बारात के दौरान गाड़ी साइड करने के विवाद में हुई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

और पढ़ें
07:49 AM, 13-May-2026

Bihar News: शिक्षा विभाग की बड़ी चूक, 68 शिक्षकों के खातों में पहुंचा अधिक वेतन; अब लौटाने का आदेश

Bihar News: गया शिक्षा विभाग की तकनीकी गड़बड़ी से 68 शिक्षकों और प्रधानाध्यापकों के खातों में तय वेतन से अधिक राशि पहुंच गई। विभाग ने अतिरिक्त भुगतान वापस जमा कराने का आदेश जारी किया है। मामले ने विभाग की डिजिटल व्यवस्था और मॉनिटरिंग पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

और पढ़ें
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed