{"_id":"6a0381af0b859db11509ccc5","slug":"bihar-news-attack-on-rjd-mp-vehicle-attackers-brutally-beated-pa-and-driver-aurangabad-bihar-police-gaya-news-c-1-1-noi1244-4273784-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: आरजेडी सांसद की गाड़ी पर हमला, हमलावरों ने पीए व चालक को बेरहमी से पीटा; शादी से लौटते वक्त हुई घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: आरजेडी सांसद की गाड़ी पर हमला, हमलावरों ने पीए व चालक को बेरहमी से पीटा; शादी से लौटते वक्त हुई घटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 08:19 AM IST
विज्ञापन
सार
Bihar News: औरंगाबाद में राजद सांसद अभय कुशवाहा की गाड़ी पर हमला कर दिया गया। हमलावरों ने सांसद के पीए और चालक के साथ मारपीट की तथा वाहन के शीशे तोड़ दिए। घटना बारात के दौरान गाड़ी साइड करने के विवाद में हुई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
सांसद का वाहन व चालक
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
औरंगाबाद जिले में मंगलवार देर शाम एक बड़ा बवाल उस समय खड़ा हो गया, जब राजद सांसद अभय कुमार सिंहा उर्फ अभय कुशवाहा की गाड़ी पर हमला कर दिया गया। घटना मदनपुर थाना क्षेत्र के हसनबार गांव के पास की बताई जा रही है। हमले के दौरान सांसद के निजी सहायक (पीए) और चालक के साथ मारपीट की गई, जबकि वाहन के शीशे भी तोड़ दिए गए। राहत की बात यह रही कि घटना के समय सांसद खुद गाड़ी में मौजूद नहीं थे।
शादी समारोह से लौटते समय हुआ विवाद
जानकारी के मुताबिक, सांसद के निजी सहायक संजय कुमार, सांसद की अनुपस्थिति में मदनपुर के श्रीडीह गांव में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। वहां से लौटने के दौरान हसनबार गांव के पास संकरी सड़क पर सामने से आ रही गाड़ियों को साइड देने को लेकर विवाद शुरू हो गया।
बताया जा रहा है कि सांसद की गाड़ी के चालक ने पहले अपनी गाड़ी पीछे कर दूसरी गाड़ी को रास्ता दिया। इसके बाद दूल्हा पक्ष के एक वाहन को सांसद की गाड़ी के सामने खड़ा कर दिया गया, जिससे विवाद बढ़ गया। देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया।
चालक को गंभीर चोट
आरोप है कि कुछ लोगों ने सांसद की गाड़ी का शीशा तोड़ दिया और चालक नौलेश यादव उर्फ रौशन के साथ जमकर मारपीट की। बीच-बचाव करने पहुंचे पीए संजय कुमार के साथ भी धक्का-मुक्की और मारपीट की गई। घटना में चालक को गंभीर चोटें आई हैं।
आरोपी हुए फरार
घटना की सूचना मिलते ही मदनपुर थाना पुलिस और सदर एसडीपीओ-2 चंदन कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया, लेकिन तब तक आरोपी वहां से फरार हो चुके थे।
तीन लोगों की पहचान का दावा
सांसद के निजी सहायक ने बताया कि हमला करने वाले तीन लोगों की पहचान कर ली गई है। इनमें हसनबार गांव निवासी रौशन कुमार, सोनू कुमार और सुधीर कुमार शामिल हैं। मामले में सांसद के वाहन चालक की ओर से मदनपुर थाना में लिखित शिकायत देने की तैयारी की जा रही है।
ये भी पढ़ें- Bihar News: शिक्षा विभाग की बड़ी चूक, 68 शिक्षकों के खातों में पहुंचा अधिक वेतन; अब लौटाने का आदेश
सांसद अभय कुशवाहा ने जताई नाराजगी
घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए सांसद अभय कुशवाहा ने कहा कि वह फिलहाल पटना में एक शोक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। उन्होंने कहा कि उनकी अनुपस्थिति में उनके निजी सहायक शादी समारोह में शामिल होने गए थे, तभी वाहन पर हमला किए जाने की सूचना मिली। सांसद ने कहा कि गाड़ी पर सांसद का बोर्ड लगे होने के बावजूद हमला किया जाना बेहद निंदनीय है। उन्होंने औरंगाबाद एसपी अंबरीश राहुल से फोन पर बात कर मामले की जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस ने क्या कहा?
सदर एसडीपीओ-2 चंदन कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में बारात के दौरान गाड़ी साइड करने को लेकर विवाद की बात सामने आई है। दोनों पक्षों के बीच कहासुनी और नोकझोंक हुई थी, जिसमें वाहन क्षतिग्रस्त हुआ। फिलहाल पुलिस को लिखित शिकायत नहीं मिली है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos