सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Mandsaur News ›   Children frothed after eating ice cream 8 hospitalized one in critical condition in Mandsaur

Mandsaur: आइसक्रीम खाते ही बच्चों के मुंह से निकला झाग, 8 मासूम अस्पताल में भर्ती, एक की हालत गंभीर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर Published by: मंदसौर ब्यूरो Updated Wed, 13 May 2026 10:50 AM IST
विज्ञापन
सार

Mandsaur: मंदसौर जिले के कोटड़ाबुजुर्ग गांव में आइसक्रीम खाने से 7 से 8 बच्चे फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए। सभी बच्चों को भवानीमंडी के मेट्रो अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां एक बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग मामले की जांच में जुटे हैं।

Children frothed after eating ice cream 8 hospitalized one in critical condition in Mandsaur
बच्चे का इलाज करते डॉक्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले के गरोठ थाना क्षेत्र स्थित कोटड़ाबुजुर्ग गांव में आइसक्रीम खाने के बाद कई मासूम बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। फूड पॉइजनिंग की आशंका के चलते 7 से 8 बच्चों को इलाज के लिए राजस्थान के भवानीमंडी स्थित मेट्रो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से एक बच्चे की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है, जबकि स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है।

Trending Videos


एक बच्चे की हालत गंभीर 
ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर (BMO) डॉ. दरबारसिंह ने बताया कि प्रभावित बच्चों का इलाज भवानीमंडी के मेट्रो अस्पताल में चल रहा है। सभी बच्चों की हालत पर डॉक्टर लगातार नजर बनाए हुए हैं। डॉ. दरबारसिंह के अनुसार, “करीब 7 से 8 बच्चे उपचाररत हैं। इनमें से एक बच्चे की स्थिति काफी गंभीर बनी हुई है। स्वास्थ्य विभाग पूरी गंभीरता के साथ बच्चों के इलाज और आवश्यक व्यवस्थाओं में जुटा हुआ है।”
विज्ञापन
विज्ञापन


आइसक्रीम खाते ही बिगड़ी बच्चों की तबीयत
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आइसक्रीम खाने के कुछ देर बाद ही बच्चों को उल्टी-दस्त शुरू हो गए। कुछ बच्चों के मुंह से झाग निकलने की भी बात सामने आई है। बच्चों की हालत बिगड़ते देख परिजन घबरा गए और तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। घटना के बाद गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है और परिजन बच्चों के जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: भोपाल में विवादित टिप्पणी पर बढ़ा तनाव: देर रात सड़कों पर उतरा मुस्लिम समाज, सख्त कार्रवाई की मांग

आइसक्रीम विक्रेता और सामग्री की जांच शुरू
प्रशासन अब इस बात की जांच में जुट गया है कि आइसक्रीम कहां से लाई गई थी और उसमें किसी तरह की दूषित सामग्री या खतरनाक केमिकल तो इस्तेमाल नहीं किया गया था। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही गांव में सतर्कता बढ़ा दी गई है, ताकि किसी अन्य बच्चे की तबीयत न बिगड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed