फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Mandsaur News ›   Children frothed after eating ice cream 8 hospitalized one in critical condition in Mandsaur

Mandsaur: आइसक्रीम खाते ही बच्चों के मुंह से निकला झाग, 8 मासूम अस्पताल में भर्ती, एक की हालत गंभीर

Wed, 13 May 2026 10:50 AM IST
मंदसौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर Published by: मंदसौर ब्यूरो Updated Wed, 13 May 2026 10:50 AM IST
सार

Mandsaur: मंदसौर के कोटड़ाबुजुर्ग गांव में आइसक्रीम खाने से 7 से 8 बच्चे फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए हैं। सभी बच्चों को भवानीमंडी के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां एक बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है। 

विज्ञापन
Children frothed after eating ice cream 8 hospitalized one in critical condition in Mandsaur
बच्चे का इलाज करते डॉक्टर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मंदसौर के  कोटड़ाबुजुर्ग गांव में आइसक्रीम खाने के बाद बच्चों की तबीयत खराब हो गई।  करीब  8 बच्चों को इलाज के लिए राजस्थान के भवानीमंडी स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है, जबकि स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। मामले की जांच की जा रही है। आइसक्रीम के सैंपल लिए गए हैं। 

विज्ञापन


एक बच्चे की हालत गंभीर 
ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर (BMO) डॉ. दरबारसिंह ने बताया कि बच्चों की हालत पर डॉक्टर लगातार नजर बनाए हुए हैं। 8 बच्चे उपचाररत हैं। इनमें से एक बच्चे की स्थिति काफी गंभीर है।  प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आइसक्रीम खाने के कुछ देर बाद ही बच्चों को उल्टी-दस्त शुरू हो गए। कुछ बच्चों के मुंह से झाग निकलने की भी बात सामने आई है।  घटना के बाद गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। परिजन बच्चों के जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: भोपाल में विवादित टिप्पणी पर बढ़ा तनाव: देर रात सड़कों पर उतरा मुस्लिम समाज, सख्त कार्रवाई की मांग

आइसक्रीम विक्रेता और सामग्री की जांच शुरू
प्रशासन अब इस बात की जांच में जुट गया है कि आइसक्रीम कहां से लाई गई थी।  उसमें किसी तरह की दूषित सामग्री या खतरनाक केमिकल का इस्तेमाल तो नहीं किया गया था। साथ ही गांव में सतर्कता बढ़ा दी गई है, ताकि किसी अन्य बच्चे की तबीयत न बिगड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed