MP Weather Today: MP में बढ़ी तपिश, पारा 46 डिग्री पार, मालवा-निमाड़ सबसे ज्यादा गर्म, 4 दिन तक लू का प्रकोप
MP Weather Today: मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी और लू का असर बढ़ गया है। मालवा-निमाड़ क्षेत्र के इंदौर-उज्जैन संभाग के 11 जिलों में अगले चार दिन तक हीट वेव का अलर्ट जारी किया गया है। रतलाम प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां तापमान 46.5 डिग्री दर्ज हुआ। भोपाल, नर्मदापुरम समेत कई संभागों में भी तेज गर्मी का असर रहेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। खासतौर पर मालवा-निमाड़ क्षेत्र में हालात ज्यादा गंभीर हैं, जहां अगले चार दिनों तक लू का असर बने रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने इंदौर और उज्जैन संभाग के अधिकांश जिलों के लिए हीट वेव अलर्ट जारी किया है। भोपाल और नर्मदापुरम संभाग भी गर्म हवाओं की चपेट में रहेंगे। मंगलवार को प्रदेश के कई हिस्सों में दिनभर तेज धूप और उमस ने लोगों को परेशान किया। हालांकि शाम होते-होते कुछ जिलों में मौसम ने करवट ली और कहीं तेज आंधी चली तो कहीं बारिश और ओलावृष्टि भी हुई। निवाड़ी और बालाघाट में ओले गिरे, जबकि धार, इंदौर, सागर, रायसेन, सीहोर और छिंदवाड़ा समेत कई जिलों में बूंदाबांदी और तेज हवाओं का असर देखने को मिला।
रतलाम बना सबसे गर्म शहर
प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान रतलाम में दर्ज किया गया, जहां पारा 46.5 डिग्री तक पहुंच गया। धार 44.5 डिग्री के साथ दूसरे नंबर पर रहा। उज्जैन, श्योपुर और शाजापुर में तापमान 44 डिग्री के पार पहुंच गया। खरगोन, गुना, सागर, खंडवा और आगर-मालवा समेत कई शहरों में भी भीषण गर्मी दर्ज की गई। प्रदेश के पांच बड़े शहरों में उज्जैन सबसे गर्म रहा। यहां तापमान 44.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। इंदौर में 43.6 डिग्री, भोपाल में 42.6 डिग्री, जबलपुर में 42 डिग्री और ग्वालियर में 41.5 डिग्री तापमान दर्ज हुआ।
आज इन इलाकों में लू का सबसे ज्यादा असर
यह भी पढ़ें-जिला न्यायालय में दिनभर रही गहमागहमी, 20 प्रत्याशियों की किस्मत EVM में कैद
12 दिनों में 11 दिन बदला मौसम
प्रदेश में अप्रैल के आखिरी सप्ताह से ही मौसम लगातार करवट बदल रहा है। कभी पश्चिमी विक्षोभ तो कभी चक्रवात और टर्फ सिस्टम सक्रिय होने से मई के शुरुआती दिनों में लगातार बारिश, आंधी और ओलावृष्टि होती रही। 12 मई को भी कई जिलों में मौसम बदला, लेकिन अब बारिश का दौर कमजोर पड़ गया है और गर्मी तेजी से बढ़ने लगी है।
यह भी पढ़ें-लाड़ली बहनों को आज मिलेगा तोहफा, मुख्यमंत्री यादव गोटेगांव से 1835 करोड़ रुपये की राशि जारी करेंगे
मौसम विभाग की सलाह
तेज गर्मी और लू को देखते हुए लोगों को दोपहर में अनावश्यक बाहर निकलने से बचने की सलाह दी गई है। पर्याप्त पानी पीने, हल्के सूती कपड़े पहनने और बच्चों व बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने को कहा गया है।
