{"_id":"6a4657ab4ee799fa3705e8b0","slug":"bhopal-lhb-coaches-for-rani-kamlapati-agartala-train-overnight-halt-at-sehore-and-extension-of-pune-danapur-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal: रानी कमलापति-अगरतला ट्रेन में LHB कोच, सीहोर में ओवरनाइट का ठहराव, पुणे-दानापुर स्पेशल की अवधि बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal: रानी कमलापति-अगरतला ट्रेन में LHB कोच, सीहोर में ओवरनाइट का ठहराव, पुणे-दानापुर स्पेशल की अवधि बढ़ी
Thu, 02 Jul 2026 05:53 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
Published by: Sandeep Kumar Tiwari
Updated Thu, 02 Jul 2026 05:53 PM IST
सार
पश्चिम मध्य रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए कई अहम फैसले लिए हैं। रानी कमलापति-अगरतला स्पेशल ट्रेन में 9 जुलाई से एलएचबी कोच लगाए जाएंगे। इंदौर-जबलपुर ओवरनाइट एक्सप्रेस का 2 जुलाई से सीहोर स्टेशन पर प्रायोगिक ठहराव शुरू हो गया है। वहीं पुणे-दानापुर दैनिक स्पेशल ट्रेन 30 सितंबर तक चलेगी।
विज्ञापन
रेलवे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम मध्य रेलवे ने यात्रियों की सुरक्षा, सुविधा और बढ़ती यात्रा मांग को देखते हुए कई महत्वपूर्ण फैसले किए हैं। रेलवे प्रशासन ने रानी कमलापति-अगरतला स्पेशल ट्रेन में एलएचबी कोच लगाने, इंदौर-जबलपुर ओवरनाइट एक्सप्रेस का सीहोर स्टेशन पर प्रायोगिक ठहराव देने और पुणे-दानापुर दैनिक स्पेशल ट्रेन की संचालन अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया है। वहीं जयपुर मंडल में रेल पुल पर निर्माण कार्य के चलते दयोदय एक्सप्रेस अक्टूबर में एक-एक ट्रिप के लिए आंशिक रूप से निरस्त रहेगी।
एलएचबी कोच के साथ चलेगी रानी कमलापति-अगरतला स्पेशल
रेलवे ने गाड़ी संख्या 01665/01666 रानी कमलापति-अगरतला-रानी कमलापति स्पेशल में पारंपरिक आईसीएफ कोचों की जगह आधुनिक एलएचबी कोच लगाने का फैसला किया है। रानी कमलापति से यह ट्रेन 9 जुलाई और अगरतला से 12 जुलाई से एलएचबी रेक के साथ चलेगी। वहीं 23 जुलाई और 26 जुलाई से संशोधित एलएचबी कोच संरचना लागू होगी।Cनई संरचना में एसी-3 इकोनॉमी और अतिरिक्त एसी-2 टियर कोच शामिल किए गए हैं। एलएचबी कोच आधुनिक तकनीक, बेहतर सुरक्षा, कम कंपन और उन्नत ब्रेकिंग सिस्टम के कारण यात्रियों को अधिक सुरक्षित और आरामदायक यात्रा का अनुभव देंगे।
सीहोर स्टेशन पर मिलेगा ओवरनाइट एक्सप्रेस का ठहराव
यात्रियों की सुविधा को देखते हुए 22191/22192 इंदौर-जबलपुर-इंदौर ओवरनाइट एक्सप्रेस का 2 जुलाई से सीहोर रेलवे स्टेशन पर प्रायोगिक ठहराव शुरू कर दिया गया है। 22191 इंदौर-जबलपुर एक्सप्रेस रात 10:26 बजे आगमन, 10:28 बजे प्रस्थान औऱ गाड़ी 22192 जबलपुर-इंदौर एक्सप्रेस सुबह 6:08 बजे आगमन, 6:10 बजे प्रस्थान करेगी। इस फैसले से सीहोर और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को सीधी रेल सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें-भोपाल में जर्जर भवन: बारिश शुरू, निगम का नोटिस जारी, कार्रवाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति, साढ़े तीन हजार मकान
पुणे-दानापुर स्पेशल 30 सितंबर तक चलेगी
रेलवे ने यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए 01449/01450 पुणे-दानापुर-पुणे दैनिक स्पेशल ट्रेन की संचालन अवधि बढ़ा दी है। जिसके अनुसार पुणे से 16 जुलाई से 28 सितंबर तक और दानापुर से 18 जुलाई से 30 सितंबर तक चलेगी और दोनों दिशाओं में 75-75 अतिरिक्त फेरे संचालित किए जाएंगे। यह ट्रेन इटारसी सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी, जिससे भोपाल मंडल के यात्रियों को भी सीधा लाभ मिलेगा।
यह भी पढ़ें-पूरे एमपी में छाया मानसून: भोपाल समेत कई जिलों में झमाझम बारिश, अगले चार दिन प्रदेशभर में तेज बारिश का दौर
दयोदय एक्सप्रेस अक्टूबर में आंशिक रूप से निरस्त
जयपुर मंडल में रेल पुल पर निर्माण कार्य के चलते 12181/12182 जबलपुर-अजमेर दयोदय एक्सप्रेस अक्टूबर में एक-एक ट्रिप के लिए जयपुर और अजमेर के बीच आंशिक रूप से निरस्त रहेगी। 24 अक्टूबर को जबलपुर से चलने वाली ट्रेन केवल जयपुर तक जाएगी। 25 अक्टूबर को अजमेर से चलने वाली ट्रेन जयपुर से संचालित होगी। रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले रेल मदद (139), एनटीईएस या रेलवे की अधिकृत वेबसाइट से ट्रेन की समय-सारणी और परिचालन स्थिति की जानकारी लेकर यात्रा करने की अपील की है।