पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Path to promotions cleared in MP after 10 years; Assembly Secretariat issues first orders.

MP News: एमपी में 10 साल बाद पदोन्नतियों का रास्ता खुला, विधानसभा सचिवालय ने जारी किए पहले आदेश

Thu, 02 Jul 2026 08:03 AM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Thu, 02 Jul 2026 08:03 AM IST
सार

मध्य प्रदेश में करीब 10 साल बाद कर्मचारियों की पदोन्नति प्रक्रिया ने गति पकड़ ली है। विधानसभा सचिवालय ने सबसे पहले प्रमोशन आदेश जारी किए हैं, जबकि अन्य विभाग भी जल्द अपनी पदोन्नति सूची जारी करने की तैयारी में हैं।

विज्ञापन
MP News: Path to promotions cleared in MP after 10 years; Assembly Secretariat issues first orders.
मध्य प्रदेश विधानसभा बजट सत्र। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में लंबे समय से रुकी कर्मचारियों की पदोन्नति प्रक्रिया अब फिर से शुरू हो गई है। लगभग एक दशक के इंतजार के बाद विधानसभा सचिवालय ने सबसे पहले अपने अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए पदोन्नति आदेश जारी किए हैं। सरकार के हालिया निर्णय के बाद माना जा रहा है कि अन्य विभाग भी जल्द अपने कर्मचारियों की पदोन्नति सूची जारी करेंगे। सरकार ने हाल ही में स्पष्ट किया था कि मध्य प्रदेश लोक सेवा पदोन्नति नियम, 2025 के क्रियान्वयन पर किसी भी न्यायालय की अंतरिम रोक लागू नहीं है। हालांकि, यह भी कहा गया है कि दी जाने वाली सभी पदोन्नतियां हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में लंबित मामलों के अंतिम निर्णय के अधीन रहेंगी। प्रदेश में वर्ष 2016 के बाद से पदोन्नतियों पर लगभग विराम लग गया था। आरक्षण संबंधी विवाद न्यायालय पहुंचने के कारण विभागों में नियमित प्रमोशन नहीं हो पाए। अब नए नियम लागू होने के बाद सरकार ने पदोन्नति प्रक्रिया दोबारा शुरू कर दी है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: बसों की सुरक्षा जांच में ढिलाई, पुलिस मुख्यालय के निर्देश के बाद भी जिलों से नहीं पहुंची पूरी रिपोर्ट
विज्ञापन


विधानसभा सचिवालय में इन अधिकारियों-कर्मचारियों को मिला लाभ
विधानसभा सचिवालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, राजेंद्र वर्मा, रविंद्रनाथ दुबे, नरेंद्र कुमार मिश्रा, मोहनलाल मीणा और माधव दफ्तारी को पदोन्नत कर अवर सचिव बनाया गया है। इसी तरह, पुस्तकालय एवं अनुसंधान शाखा के वी.डी. गोयल को निदेशक (पुस्तकालय, अनुसंधान एवं संदर्भ) के पद पर पदोन्नति मिली है। रिमझिम मोगिया और अजय कुमार चौरे को चयन श्रेणी रिपोर्टर बनाया गया है। वहीं नरेश कुमार हिमतानी को प्रोसीडिंग एडिटर, हरीश कुमार श्रीवास को प्रशासनिक अधिकारी, महावीर सिंह को सूचना अधिकारी तथा विनोद कुमार दुबे और रूपेश सिंह को स्टाफ अधिकारी के पद पर पदोन्नत किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: सीएम यादव का हरित ऊर्जा पर जोर, बोले- नवीकरणीय ऊर्जा के नए दौर में प्रवेश कर रहा मध्य प्रदेश

अन्य विभाग भी तैयार कर रहे हैं सूची
सरकारी सूत्रों के अनुसार, विभिन्न विभागों में भी पदोन्नति से संबंधित प्रक्रिया अंतिम चरण में है। आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद जल्द ही अलग-अलग विभागों में भी कर्मचारियों के प्रमोशन आदेश जारी किए जा सकते हैं। 

ये भी पढ़ें-  MP News: जलभराव पर एक्शन में मंत्री विश्वास सारंग, अधिकारियों और ठेकेदार को लगाई फटकार


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed