पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Politics heats up following the announcement of the Datia by-election; Singhar claims the BJP wants to capture

दतिया उपचुनाव का ऐलान होते ही गरमाई सियासतः सिंघार बोले-जल्दबाजी में उपचुनाव कराकर सीट कब्जाना चाहती है भाजपा

Thu, 02 Jul 2026 06:32 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Thu, 02 Jul 2026 06:32 PM IST
सार

दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए 30 जुलाई को मतदान और 3 अगस्त को मतगणना होगी। चुनाव कार्यक्रम घोषित होते ही नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने भाजपा और चुनाव आयोग पर निशाना साधते हुए कांग्रेस की जीत का दावा किया और कार्यकर्ताओं से चुनावी तैयारियों में जुटने की अपील की।

विज्ञापन
Politics heats up following the announcement of the Datia by-election; Singhar claims the BJP wants to capture
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चुनाव आयोग ने दतिया विधानसभा उपचुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। इसके साथ ही प्रदेश की राजनीति भी गरमा गई है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने भाजपा और चुनाव आयोग पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि भाजपा जल्दबाजी में उपचुनाव कराकर इस सीट पर कब्जा करना चाहती है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ेगी और दतिया की जनता एक बार फिर पार्टी पर भरोसा जताएगी।
विज्ञापन


चुनाव कार्यक्रम घोषित, 30 जुलाई को मतदान
चुनाव आयोग के घोषित कार्यक्रम के अनुसार दतिया उपचुनाव की अधिसूचना 6 जुलाई को जारी होगी। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 13 जुलाई, नामांकन पत्रों की जांच 14 जुलाई और नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 16 जुलाई तय की गई है। मतदान 30 जुलाई को होगा, जबकि मतगणना 3 अगस्त को की जाएगी। पूरी निर्वाचन प्रक्रिया 4 अगस्त तक संपन्न कर ली जाएगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-पूरे एमपी में छाया मानसून: भोपाल समेत कई जिलों में झमाझम बारिश, अगले चार दिन प्रदेशभर में तेज बारिश का दौर
विज्ञापन
विज्ञापन



उमंग सिंघार ने उठाए सवाल
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव में दतिया की जनता ने कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र भारती को भारी बहुमत से जिताया था, लेकिन भाजपा और चुनाव आयोग के षड्यंत्र के चलते उनकी सदस्यता रद्द कर दी गई। अब भाजपा जल्दबाजी में उपचुनाव कराकर इस सीट पर कब्जा करना चाहती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में निर्मला सप्रे से जुड़े मामले में अब तक फैसला नहीं आया, जबकि दतिया में उपचुनाव कराने की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ाई जा रही है। सिंघार ने यह भी कहा कि भाजपा के एक बड़े नेता के खिलाफ पेड न्यूज से जुड़ी याचिका वर्षों तक लंबित रही, लेकिन दतिया उपचुनाव के मामले में चुनाव आयोग असामान्य तेजी दिखा रहा है। सिंघार ने विश्वास जताया कि कांग्रेस पूरी मजबूती के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी और दतिया सीट दोबारा जीतेगी। उन्होंने दतिया के कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अभी से चुनावी तैयारियां शुरू करने और पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ने का आह्वान किया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed