राम मंदिर दान चोरी: मैकेनिक से मंदिर कर्मी बनते ही बदल गई लवकुश की जीवनशैली, जैसे खजाना लगा हो हाथ; पूरी कहानी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी का आरोपी लवकुश जैसे ही मैकेनिक से मंदिर कर्मचारी बना उसकी जीवनशैली बदलने लगी थी। सहादतगंज में 25 लाख की जमीन खरीदकर चर्चा में आ गया। जांच एजेंसियां संपत्ति और आय के स्रोतों को खंगाल रही हैं। आगे पढ़ें पूरी खबर...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रामनगरी अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के दानपात्र से कथित गबन मामले में गिरफ्तार लवकुश मिश्रा की आर्थिक स्थिति में आए अचानक बदलाव की जांच की जा रही है। उसके घर से करीब 14 लाख रुपये नकद बरामद हुए हैं। जांच एजेंसियां उसकी संपत्ति और आय के स्रोतों की गहराई से पड़ताल कर रही हैं।
रुदौली के ठाकुरन फगौली गांव का लवकुश मिश्रा दिल्ली और भेलसर में कई वर्षों तक कार मैकेनिक रहा। करीब एक वर्ष पहले साले अनुकल्प मिश्रा ने उसे 18 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन पर श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में नौकरी दिलाई।
फरवरी 2026 में लवकुश ने अपनी पत्नी सुप्रिया के नाम अयोध्या के सहादतगंज में करीब एक हजार वर्गफुट का भूखंड खरीदा जिसकी कीमत लगभग 25 लाख रुपये बताई जा रही है। भूखंड पर तीन मंजिला भवन में दो मंजिलें पूरी हो चुकी हैं। साल भर में ही लंबी छलांग की चर्चा पूरे गांव में होती आ रही है।
दस्तावेज का भी मिलान किया जा रहा
पुलिस लवकुश मिश्रा की चल-अचल संपत्तियों का ब्योरा जुटा रही है। पुलिस टीम यह जानना चाह रही कि लवकुश, उसकी पत्नी, परिजनों या करीबी के नाम कोई संपत्ति खरीदी गई है या नहीं। संपत्ति के भुगतान के स्रोत और दस्तावेज का भी मिलान किया जा रहा है। विभिन्न बैंकों से खातों की जानकारी जुटाई जा रही है। बड़े लेन-देन, अचानक जमा हुई धनराशि और बैंकिंग निवेशों की भी जांच की जा रही है।