{"_id":"6a464ddbec24fe17c7029c1b","slug":"video-video-rama-mathara-thana-parakaranae-aarapa-lvakasha-sa-jaugdha-naramanae-bhavana-para-vakasa-parathhakaranae-ka-natasa-2026-07-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: राम मंदिर दान प्रकरण: आरोपी लवकुश से जुड़े निर्माण भवन पर विकास प्राधिकरण का नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: राम मंदिर दान प्रकरण: आरोपी लवकुश से जुड़े निर्माण भवन पर विकास प्राधिकरण का नोटिस
राम मंदिर दान गबन मामले के आरोपी लवकुश मिश्रा से जुड़े दो मंजिला मकान को लेकर अयोध्या विकास प्राधिकरण ने कार्रवाई शुरू कर दी है। प्राधिकरण ने निर्माण में अनियमितता की आशंका के आधार पर संबंधित पक्ष को नोटिस जारी किया है।
विकास प्राधिकरण के सचिव राजेश कुमार मिश्रा ने बताया कि प्रवर्तन टीमें नियमित रूप से क्षेत्र का निरीक्षण करती हैं। यदि कोई निर्माण बिना स्वीकृत मानचित्र के अथवा स्वीकृत नक्शे के विपरीत पाया जाता है तो नियमानुसार नोटिस जारी किया जाता है।
उन्होंने बताया कि इस मामले में सुप्रिया मिश्रा, पत्नी लवकुश मिश्रा को भी नोटिस दिया गया है। प्रथमदृष्टया संबंधित पक्ष स्वीकृत मानचित्र प्रस्तुत नहीं कर सका जिसके चलते यह कार्रवाई की गई। सचिव ने कहा कि नोटिस का जवाब देने के लिए नियमानुसार समय दिया गया है। जवाब मिलने के बाद प्रकरण में आगे की कार्रवाई भी विधिक प्रावधानों के अनुरूप की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।