{"_id":"6a46000e5671aee2d0036375","slug":"video-video-rayabral-ma-aamana-samana-bhaugdha-tha-taraka-calka-ghayal-2026-07-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: रायबरेली में आमने-सामने भिड़े दो ट्रक, चालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: रायबरेली में आमने-सामने भिड़े दो ट्रक, चालक घायल
रायबरेली जिले के हरचंदपुर थाना क्षेत्र के पूरे वली निवासी ट्रक चालक आशीष कुमार (26) बृहस्पतिवार सुबह रायबरेली-अयोध्या हाईवे पर बूबूपुर के पास हुए सड़क हादसे में घायल हो गए। विपरीत दिशा से आए ट्रक से उनके ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद दोनों ट्रक क्षतिग्रस्त होकर हाईवे पर फंस गए, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। काफी देर तक यातायात बाधित रहा और राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल चालक को सीएचसी जगदीशपुर भेजा। बाद में क्रेन की मदद से दोनों ट्रकों को हटवाकर यातायात सामान्य कराया।
पुलिस के अनुसार, बृहस्पतिवार सुबह करीब नौ बजे आशीष कुमार ट्रक लेकर अयोध्या से रायबरेली की ओर जा रहे थे। बूबूपुर के पास पहुंचने पर विपरीत दिशा से आए दूसरे ट्रक से उनके वाहन की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद एक ट्रक सड़क किनारे खड्ड में उतरकर बिजली के पोल से टकरा गया, जबकि दूसरा ट्रक सड़क पर ही क्षतिग्रस्त होकर खड़ा हो गया। हादसे में आशीष कुमार घायल हो गए। ट्रक में सवार खलासी को भी मामूली चोटें आईं, जबकि दूसरे ट्रक का चालक वाहन छोड़कर मौके से चला गया।
हादसे के बाद हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पर पहुंचे इंस्पेक्टर धीरेंद्र यादव ने पुलिस टीम के साथ यातायात संभाला। क्रेन बुलाकर दोनों क्षतिग्रस्त ट्रकों को सड़क से हटवाया गया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका। घायल चालक का प्राथमिक उपचार कराने के बाद उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।