{"_id":"6a4555aaa25f2fcc740643c5","slug":"video-amar-ujala-honours-medical-heroes-cabinet-minister-rakesh-sachan-attends-2026-07-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला ने चिकित्सा नायकों को किया सम्मानित, शामिल हुए कैबिनेट मंत्री राकेश सचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला ने चिकित्सा नायकों को किया सम्मानित, शामिल हुए कैबिनेट मंत्री राकेश सचान
डॉक्टर्स डे के उपलक्ष्य में अमर उजाला की ओर से चिकित्सा जगत के नायकों का सम्मान बुधवार को किया गया। जीटी रोड स्थित प्रिस्टीन होटल में आभार समर्पण का कार्यक्रम के तहत 25 डॉक्टरों को प्रतीक चिन्ह देकर समाज के प्रति उनके समर्पण को नमन करते हुए सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री राकेश सचान, सांसद रमेश अवस्थी शामिल ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। यहां अतिथियों को पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया गया। इसके बाद अतिथियों ने चिकित्सा जगत के इन नायकों सम्मानित किया और उनका आभार जताया। कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने कहा कि अन्नदाता, शिक्षक, जवान और डॉक्टर हमारे लिए देवतुल्य हैं। डॉक्टर समर्पण भाव के साथ रोगियों का इलाज करते हैं। वे रोगी का सिर्फ इलाज नहीं करते बल्कि जीवन का संचार भी करते हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना के समय जब पिता की मृत्यु पर पुत्र मुखाग्नि तक नहीं देने जा पा रहा था। उस समय डॉक्टर अपनी जान की परवाह किए बगैर रोगियों की जान बचाने में लगे थे। उन्होंने बताया कि 68 जनपदों में मेडिकल कॉलेज का निर्माण कराया गया है और हमीरपुर, महोबा जैसे सात जिले अभी बाकी हैं, जहां पर मेडिकल कॉलेज खोले जाने के लिए प्रयास चल रहा है। इस मौके पर उन्होंने डॉक्टरों से निवेदन किया कि वे जरूरतमंद रोगियों का इलाज सेवाभाव से करें। ताकि उनका नुकसान भी न हो और रोगी को भी इलाज मिल जाए। सांसद रमेश अवस्थी ने कहा कि डॉक्टर और रोगी के बीच विश्वास का रिश्ता है। चिकित्सकों के अथक प्रयासों से स्वास्थ्य के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव हुआ है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।