{"_id":"6a44ffc40e4a451e000cb435","slug":"video-tha-sathana-para-bjal-garana-sa-tha-ka-mata-2026-07-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"दो स्थानों पर बिजली गिरने से दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो स्थानों पर बिजली गिरने से दो की मौत, आठ लोग झुलसे
संवाद न्यूज एजेंसी
सुल्तानपुर: बारिश के बीच बुधवार को बिजली ने जिले में कहर बरपा दिया। दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में गिरी बिजली की चपेट में आने से वृद्धा व एक बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि आठ लोग घायल हो गए। पहली घटना बंधुआ कला थाना क्षेत्र के धारूपुर गांव में हुई। यहां धान की रोपाई कर रहे मजदूर बारिश से बचने के लिए आम के पेड़ के नीचे खड़े हो गए। इसी दौरान तेज चमक के साथ बिजली गिर गई। हादसे में पियारी (65) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि जयसिंह, चांदनी, मुस्कान, जाह्नवी, छत्रपाल, आदित्य, उदयराज और प्रानदेई झुलस गए। घायलों को सीएचसी कुड़वार पहुंचाया गया, जहां से चार की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।
दूसरी घटना मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के ककवादपुर गांव में हुई। यहां भैंस चराने गए जगन्नाथ पाल (65) की बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को आपदा राहत सहायता दिलाने का भरोसा दिया है। लगातार बारिश को देखते हुए लोगों से खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की अपील की गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।