{"_id":"6a4499c8a310e9b15c07c476","slug":"video-solan-light-rain-weather-pleasant-monsoon-update-2026-07-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"Solan Rain News: सोलन में हल्की बारिश से मौसम सुहावना, चार दिन बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan Rain News: सोलन में हल्की बारिश से मौसम सुहावना, चार दिन बारिश के आसार
Ankesh Dogra
Updated Wed, 01 Jul 2026 10:08 AM IST
मानसून की दस्तक के साथ सोलन शहर और आसपास के क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बदल गया है। देर रात से मौसम ने करवट ली और बुधवार सुबह कई इलाकों में धुंध छाई रही। सुबह करीब 9 बजे से शुरू हुई हल्की बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया।
बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। वहीं, रात के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम में आए बदलाव से लोगों ने राहत महसूस की।
बारिश किसानों और बागवानों के लिए भी राहत लेकर आई है। पिछले कुछ दिनों से तेज धूप और बढ़ते तापमान का असर फसलों पर पड़ रहा था। ऐसे में बारिश से खेती और बागवानी को लाभ मिलने की उम्मीद है।
मौसम विभाग ने आगामी चार दिनों तक जिले में बारिश की संभावना जताई है। ऐसे में लोगों को मौसम को देखते हुए आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।