{"_id":"6a440401be488a322b05aa21","slug":"video-ilma-had-gone-home-with-her-lover-on-sunday-brother-murdered-her-as-soon-as-she-returned-home-2026-06-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: रविवार को प्रेमी के साथ घर से गई थी इलमा, घर लौटते ही भाई ने कर दी हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: रविवार को प्रेमी के साथ घर से गई थी इलमा, घर लौटते ही भाई ने कर दी हत्या
मेरठ। लोहिया नगर थाना क्षेत्र में बहन इलमा की हत्या के आरोपी दिलशाद ने पुलिस पूछताछ में कहा कि उसने परिवार की इज्जत के लिए बहन की हत्या की और उसे अपने किए का कोई पछतावा नहीं है। उसने पुलिस को बताया कि रविवार सुबह इलमा अपने प्रेमी के साथ चली गई थी। उसने परिवार की नाक कटवा दी थी इसलिए रविवार को जैसे ही वह घर लौटी उसने उसकी हत्या कर दी। सीओ कोतवाली संग्राम सिंह ने बताया कि आरोपी ने बताया कि इलमा का दौराला निवासी एक युवक से प्रेम प्रसंग था।आरोपी और उसके परिवार से पूछताछ में सामने आया कि दिलशाद परिवार की इज्जत का हवाला देकर इलमा पर प्रेम प्रसंग खत्म करने का दबाव बना रहा था लेकिन वह प्रेमी से बातचीत करने की जिद पर अड़ी रहती थी और दिनभर फोन पर बात करती थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। पुलिस के अनुसार दिलशाद ने कई बार फोन कर प्रेमी को जान से मारने की धमकी भी दी थी। पुलिस के मुताबिक रविवार सुबह करीब छह बजे इलमा अपने दौराला निवासी प्रेमी के साथ घर से चली गई थी। दो दिन उसके साथ रहने के बाद वह मंगलवार को वापस घर लौटी। घर लौटने के कुछ ही समय बाद दिलशाद की उससे कहासुनी हुई और उसने दुपट्टे से गला कसकस उसकी हत्या कर दी। घटना के समय घर में मां और अन्य परिजन मौजूद थे। हत्या के बाद आरोपी सीधे थाने पहुंचा और पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। दिलशाद का कहना था कि वह जेल जाने को तैयार है लेकिन परिवार की आन से समझौता नहीं करेगा। पुलिस के अनुसार आरोपी पहले भी हत्या के प्रयास के मामले में शामिल रह चुका है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।