{"_id":"6afa9b9e3f419373170f9c46","slug":"video-kasauli-tourist-rush-hotels-homestays-full-weekend-tourism-2026-11-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोलन: कसौली में पर्यटकों की बढ़ी चहल-पहल, होटल और होम स्टे फुल; हाईवे पर बाहरी राज्यों के वाहनों की कतारें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलन: कसौली में पर्यटकों की बढ़ी चहल-पहल, होटल और होम स्टे फुल; हाईवे पर बाहरी राज्यों के वाहनों की कतारें
Ankesh Dogra
Updated Mon, 16 Nov 2026 11:28 AM IST
Link Copied
हिमाचल प्रदेश में धीरे-धीरे ठंड दस्तक देने लगी है। मौसम हर दिन करवट बदल रहा है। दिन के समय हल्की गर्मी महसूस हो रही है, जबकि शाम ढलते ही ठंड बढ़ने लगती है। हालांकि, प्रदेश के निचले क्षेत्रों में अभी भी गर्मी का असर बना हुआ है। ऐसे में मैदानी इलाकों के लोग सुकून और ठंडे मौसम का आनंद लेने के लिए पहाड़ों का रुख कर रहे हैं।
सोलन जिले के कसौली और धर्मपुर क्षेत्र में इन दिनों पर्यटकों की चहल-पहल बढ़ गई है। वीकेंड शुरू होते ही बाहरी राज्यों से बड़ी संख्या में पर्यटक यहां पहुंच रहे हैं। हाईवे पर पर्यटक वाहनों की कतारें दिखाई दे रही हैं, वहीं जंगलों के बीच बने होटल और होम स्टे भी पर्यटकों से भरे हुए हैं।
पर्यटन कारोबार से जुड़े लोगों के अनुसार, बाहरी राज्यों के पर्यटक शुक्रवार से ही कसौली और आसपास के पर्यटन स्थलों पर पहुंचना शुरू कर देते हैं। कई पर्यटक पहले से ही होटलों और होम स्टे में एडवांस बुकिंग करवाकर रखते हैं, ताकि वीकेंड पर उन्हें ठहरने में परेशानी न हो।
निचले क्षेत्रों में गर्मी का असर रहने के कारण लोग परिवार और दोस्तों के साथ पहाड़ों में छुट्टियां बिताना पसंद कर रहे हैं। इसका असर हाईवे पर भी दिखाई दे रहा है, जहां बाहरी राज्यों के सैकड़ों वाहन हिमाचल की ओर आते नजर आ रहे हैं।
कसौली क्षेत्र में पर्यटकों की संख्या बढ़ने से होटल और होम स्टे कारोबार में भी तेजी आई है। जंगलों के बीच स्थित होटल पर्यटकों से भरे हुए हैं। कई स्थानों पर ऑक्यूपेंसी फुल बताई जा रही है।
पर्यटकों की बढ़ती आवाजाही से पर्यटन कारोबारियों को आने वाले दिनों में भी अच्छे कारोबार की उम्मीद है।
कसौली का मौसम आसपास के क्षेत्रों से कुछ अलग रहता है। यहां की हरियाली, शांत वातावरण और ठंडा मौसम पर्यटकों को आकर्षित करता है। दिन में सुहावना मौसम और शाम को बढ़ती ठंड के बीच पर्यटक पहाड़ी वातावरण का आनंद ले रहे हैं।
आने वाले दिनों में प्रदेश में ठंड का असर और बढ़ने की संभावना के बीच पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की आवाजाही बनी रहने की उम्मीद है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।