{"_id":"6a4401f454957da9f104e12c","slug":"video-kundarki-mla-says-expressway-network-expanded-rapidly-under-the-yogi-government-2026-06-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"कुंदरकी विधायक बोले- योगी सरकार में एक्सप्रेसवे नेटवर्क का तेजी से हुआ विस्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुंदरकी विधायक बोले- योगी सरकार में एक्सप्रेसवे नेटवर्क का तेजी से हुआ विस्तार
कुंदरकी विधायक रामवीर सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का स्वागत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री की विशेष कृपा कुंदरकी क्षेत्र पर बनी हुई है। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों ने पांच-पांच वर्षों में सीमित संख्या में एक्सप्रेसवे बनाए, जबकि योगी सरकार ने नौ वर्षों में प्रदेश में रिकॉर्ड स्तर पर एक्सप्रेसवे नेटवर्क का विस्तार किया है।
उन्होंने कहा कि पहले आगरा-लखनऊ और यमुना एक्सप्रेसवे तक ही विकास सीमित था, लेकिन योगी सरकार ने पूर्वांचल एक्सप्रेसवे, गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे, दिल्ली-मेरठ क्षेत्र से जुड़े मार्गों समेत कई नई परियोजनाओं पर तेजी से काम कराया। साथ ही गंगा एक्सप्रेसवे, बलिया लिंक और फर्रुखाबाद को यमुना एक्सप्रेसवे से जोड़ने जैसी परियोजनाएं भी तेजी से आगे बढ़ रही हैं।
विधायक ने कहा कि अमरोहा और आसपास के क्षेत्रों को गंगा एक्सप्रेसवे से जोड़ने की दिशा में भी कार्य संचालित है। उनका कहना था कि योगी सरकार के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में सड़क अवसंरचना का अभूतपूर्व विस्तार हुआ है, जिससे प्रदेश के विकास को नई गति मिली है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।