Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Senior IAS officer to work under a junior in the Municipal Corporation

यूपी: मुरादाबाद नगर निगम में जूनियर के अधीन काम करेंगी सीनियर आईएएस मंजूलता, तबादले पर चर्चा तेज

Sun, 15 Nov 2026 02:27 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Sun, 15 Nov 2026 02:27 AM IST
सार

2016 बैच की आईएएस मंजूलता को मुरादाबाद नगर निगम में अपर नगर आयुक्त बनाया गया है। उनकी वरिष्ठता मौजूदा नगर आयुक्त हिमांशु कौशिक (2018 बैच) से अधिक बताई जा रही है। ऐसे में वरिष्ठ आईएएस अधिकारी के कनिष्ठ नगर आयुक्त के अधीन काम करने को लेकर प्रशासनिक गलियारों में चर्चा है। 

विज्ञापन
Senior IAS officer to work under a junior in the Municipal Corporation
नगर निगम मुरादाबाद - फोटो : संवाद

विस्तार

आगरा की अपर आयुक्त रहीं आईएएस मंजूलता की मुरादाबाद नगर निगम में अपर नगर आयुक्त के पद पर तबादला इन दिनों चर्चाओं में है। आगरा मंडल में अपर आयुक्त रहीं आईएएस मंजूलता को मुरादाबाद नगर निगम में अपर नगर आयुक्त बनाया गया है।

विज्ञापन


खास बात यह है कि उनकी आईएएस वरिष्ठता मौजूदा नगर आयुक्त हिमांशु कौशिक से अधिक बताई जा रही है। ऐसे में नगर निगम में पहली बार वरिष्ठ आईएएस अधिकारी को कनिष्ठ आईएएस नगर आयुक्त के अधीन काम करना पड़ सकता है।

विज्ञापन
Trending Videos

अधिकारियों का कहना है कि ऐसा बहुत देखने को मिलता है जब कोई सीनियर आईएएस जूनियर के अधीन में काम करे। शुक्रवार की रात शासन स्तर से 38 आईएएस के तबादलों की सूची जारी की गई। इसमें मुरादाबाद नगर निगम में तैनात अपर नगर आयुक्त के पद पर तैनात आईएएस अतुल कुमार का भी नाम शामिल हैं।

उन्हें अपर आयुक्त बरेली मंडल बनाया गया है। उनकी जगह आईएएस मंजूलता की तैनाती नगर निगम में की गई है। उन्हें अपर नगर आयुक्त बनाया गया है। उनकी यह तैनाती मुरादाबाद से लखनऊ तक प्रशासनिक अधिकारियों के बीच चर्चा में बनी है।

विज्ञापन

बताया जाता है कि मंजूलता पीसीएस से पदोन्नति पाकर आईएएस बनीं हैं। वह 2016 बैच की आईएएस हैं। वह अपर आयुक्त आगरा मंडल के पद पर तैनात थीं। पीसीएस के तौर पर कई जिलों में उन्होंने जिम्मेदारी संभाल चुकी हैं।

दूसरी ओर मुरादाबाद नगर निगम के नगर आयुक्त हिमांशु कौशिक 2018 बैच के आईएएस हैं। 22 सितंबर को उनकी तैनाती मुरादाबाद नगर आयुक्त के पद पर हुई थी। इससे पहले वह यूपी इलेक्ट्रॉनिक्स कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक पद पर तैनात थे।

विज्ञापन

ऐसे में नगर निगम में जूनियर आईएएस के अधीन सीनियर आईएएस को काम करना पड़ेगा। अधिकारियों के बीच इसी बात की चर्चा ज्यादा हो रही है। हालांकि कुछ अधिकारी इसे टाइपिंग गलती मान रहे हैं। नगर आयुक्त हिमांशु कौशिक ने इस बारे में कुछ भी बोलने से इन्कार कर दिया है।

अधिकारियों की तैनाती और तबादले शासन स्तर से होते हैं। ऐसे में इस बारे में कुछ कहना उचित नहीं है। - अनुनय झा, डीएम

अतुल कुमार इस साल सितंबर में बने आईएएस
मुरादाबाद नगर में तैनात रहे अपर नगर आयुक्त अतुल कुमार पीसीएस से आईएएस बने हैं। इस साल 21 सितंबर आईएएस बन गए। आईएएस बनने के बाद वह करीब दो महीने नगर निगम में अपर नगर आयुक्त के पद पर बने रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed