Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Amroha: Dispute erupts following complaint about squabble between children; woman shot, cousin under suspicion

अमरोहा: बच्चों के झगड़े की शिकायत के बाद विवाद, महिला को लगी गोली, संदेह के घेरे में चचेरा भाई

Fri, 13 Nov 2026 01:04 PM IST
Vimal Sharma संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Published by: Vimal Sharma Updated Fri, 13 Nov 2026 01:04 PM IST
सार

अहमदनगर में बच्चों के बीच हुए विवाद की शिकायत करने पहुंची महिला भूरी को गोली लग गई। आरोप है कि उसके चचेरे भाई राजा ने तमंचे से फायर कर उसे घायल कर दिया। पुलिस घटना को संदिग्ध मानकर जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Amroha: Dispute erupts following complaint about squabble between children; woman shot, cousin under suspicion
फायरिंग में घायल महिला - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बच्चों के बीच हुए मामूली विवाद की शिकायत करना एक महिला को भारी पड़ गया। आरोप है कि विवाद के बाद उसके चचेरे भाई ने तमंचे से फायर कर उसे गोली मार दी। कंधे में गोली लगने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

विज्ञापन


पुलिस ने उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। हालांकि, पुलिस गोली लगने की घटना को संदिग्ध मानकर जांच कर रही है। मामले में अभी तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है। घटना शहर के मोहल्ला अहमदनगर में बृहस्पतिवार रात की है।

विज्ञापन
Trending Videos

मोहल्ला निवासी गुलजार मोहम्मद की बेटी भूरी (33) का भाभी सयमा से विवाद हो गया था। बताया गया कि भूरी की बड़ी बहन बब्बो के छह वर्षीय बेटे हसनैन का खेलते समय सयमा की सात वर्षीय बेटी आयत से झगड़ा हो गया था।

बच्चों के बीच हुए विवाद की शिकायत लेकर भूरी सयमा के पास पहुंची थी। इसी बात को लेकर दोनों महिलाओं के बीच कहासुनी होने लगी और मामला बढ़ गया। आरोप है कि विवाद के बाद सयमा का देवर और भूरी का चचेरा भाई राजा (28) वहां पहुंच गया।

विज्ञापन

नशे की हालत में उसने तमंचे से फायर कर दिया। गोली भूरी के कंधे में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की सूचना मिलने पर अमरोहा नगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल महिला को उपचार के लिए सीएचसी अमरोहा पहुंचाया।
विज्ञापन

बताया गया कि आरोपी राजा मजदूरी करता है। वहीं, पुलिस के अनुसार दोनों पक्षों के बीच झगड़ा होने की बात सामने आई है, लेकिन गोली लगने की घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस को लिखित शिकायत नहीं दी गई है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है और आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ था, लेकिन गोली लगने की घटना संदिग्ध लग रही है। मामले की जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। जिस व्यक्ति पर गोली मारने का आरोप है, उसकी गिरफ्तारी के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं। - डॉ. प्रदीप कुमार, सीओ सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed