Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Murder accused arrested in an encounter sent to jail

अब्दुल्ला हत्याकांड: मुठभेड़ में गिरफ्तार हत्यारोपी को भेजा जेल, पैर में लगी थी गोली, पुलिस जांच जारी

Fri, 13 Nov 2026 01:54 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Fri, 13 Nov 2026 01:54 AM IST
सार

बर्तन कारोबारी शाकिर के बेटे अब्दुल्ला की हत्या के आरोपी मोहसिन चौधरी को पुलिस ने उपचार के बाद कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। मोहसिन को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया था। 

विज्ञापन
Murder accused arrested in an encounter sent to jail
अब्दुल्ला हत्याकांड की जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

बर्तन कारोबारी शाकिर के बेटे अब्दुल्ला की हत्या करने के आरोप में मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किए गए आरोपी मोहसिन चौधरी को पुलिस ने बृहस्पतिवार की दोपहर कोर्ट में पेश किया, जहां उसे जेल भेज दिया गया। मोहसिन के साथी सरताज को बुधवार को जेल भेजा गया था।

विज्ञापन


पाकबड़ा के मुल्लाओं वाला मोहल्ला निवासी शाकिर के 19 वर्षीय बेटे अब्दुल्ला की रविवार की रात मझोला क्षेत्र में महफिल ढाबे पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में बर्तन कारोबारी शाकिर ने मूंढापांडे के नियामतपुर निवासी मोहसिन चौधरी और मूंढापांडे के चमरूआ निवासी सरताज चौधरी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


जिसमें उन्होंने बताया कि आरोपियों ने उधार दिए रुपये वापस मांगने से नाराज होकर इस वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने मंगलवार की देर रात आरोपी सरताज चौधरी को गिरफ्तार कर लिया था। बुधवार की सुबह आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार की शाम करीब साढ़े सात बजे नया मुरादाबाद में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान मोहसिन को भी गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी मोहसिन के दाहिने पैर में गोली लगी थी। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि आरोपी मोहसिन का उपचार कराने के बाद बृहस्पतिवार की दोपहर कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

Trending Videos

चाय के ढाबे पर बर्तन कारोबारी के बेटे की गोली मारकर हत्या
मझोला थानाक्षेत्र में दिल्ली रोड पर जीरो पाॅइंट के पास महफिल ढाबे पर रविवार की रात (दिवाली वाली रात) करीब साढ़े नौ बजे पाकबड़ा के बर्तन कारोबारी शाकिर के 19 वर्षीय बेटे बीकॉम के छात्र अब्दुल्ला की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

घटना के समय अब्दुल्ला अपने साथियों के साथ ढाबे पर बैठकर चाय पी रहा था। कारोबारी ने मूंढापांडे के नियामतपुर निवासी मोहसिन चौधरी और मूंढापांडे के चमरूआ निवासी सरताज चौधरी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई।

जिसमें उन्होंने बताया कि आरोपियों ने पूर्व में उधार दिए रुपये वापस मांगने पर उनके बेटे की हत्या की है। हालांकि चर्चा यह भी है कि आरोपी किसी अन्य युवक को गोली मारना चाहते थे।

एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि पाकबड़ा के मुल्लाओं वाला मोहल्ला निवासी शाकिर ने मझोला थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि रविवार की रात करीब साढ़े नौ बजे उनका बेटा अब्दुल्ला अपने साथी बाबर, अयान और उवैश के साथ महफिल ढाबे पर चाय पीने गया था।

पिता का दावा है कि कुछ ही देर में वहां मूंढापांडे के नियामतपुर निवासी मोहसिन चौधरी और मूंढापांडे के चमरूआ निवासी सरताज चौधरी पहुंच गए। मोहसिन और सरताज ने उनके बेटे से रुपये उधार ले रखे थे। अब्दुल्ला ने दोनों को देखकर अपने रुपये के लिए तगादा कर दिया। इसी बात से आरोपी उसके बेटे से नाराज हो गए।

शाकिर का आरोप है कि मोहसिन ने सरताज के कहने पर तमंचे से अब्दुल्ला को गोली मार दी। गोली अब्दुल्ला को दाहिनी ओर कमर और बगल के बीच से लगी थी। जिससे वह मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर गया। इस घटना से मौके पर भगदड़ मच गई।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायल को टीएमयू भिजवा दिया जहां डॉक्टरों ने अब्दुल्ला को मृत घोषित कर दिया। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह और सीओ सिविल लाइंस भास्कर कुमार मिश्रा भी घटना स्थल पर पहुंच गए और फोरेंसिक टीम भी बुला ली।

पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल की और सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। पुलिस ने अब्दुल्ला के साथ मौजूद उसके साथियों से पूछताछ की है। पुलिस की जांच में यह बात भी सामने आई कि आरोपियों का किसी अन्य युवक से झगड़ा हुआ था और उसे ही गोली मारना चाहते थे लेकिन गोली अब्दुल्ला को लग गई।

पुलिस हर पहलू की गहनता से जांच कर घटना की तह तक जाने का प्रयास कर रही है। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि हत्यारोपी मोहसिन और सरताज के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस दोनों की तलाश में जुटी है।

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना, भागते दिखे आरोपी
महफिल चाय ढाबे पर रविवार की रात हुई घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। ढाबे में लगे सीसीटीवी कैमरों में आरोपी फायरिंग करते हुए दिखाई दे रहे हैं। अब्दुल्ला के जमीन पर गिरते ही आरोपी मौके से भाग गए। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज अपने कब्जे में ले ली है।

फेफड़े में फंसी मिली गोली
मझोला थाने की पुलिस ने सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। गोली का एंट्री और एग्जिट पाॅइंट दिखने के लिए शव का एक्सरे भी कराया गया। जिससे पता चला कि गोली दाहिनी ओर कमर और बगल के बीच से लगी थी। गोली फेफड़े में फंसी मिली है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed