Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   CRPF Camp Attack Case: Acquitted Accused Jung Bahadur Under Police Surveillance After Sharif's Murder

सीआरपीएफ कैंप पर हमला: बरी आरोपी जंग बहादुर घर में कैद, पुलिस ने बढ़ाई निगरानी; इस थाने में लगाता है हाजिरी

Fri, 13 Nov 2026 03:51 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: Sharukh Khan Updated Fri, 13 Nov 2026 03:51 PM IST
विज्ञापन
CRPF Camp Attack Case: Acquitted Accused Jung Bahadur Under Police Surveillance After Sharif's Murder
रामपुर में मोहम्मद शरीफ की हत्या के बाद पुलिस अलर्ट - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

रामपुर सीआरपीएफ कैंप पर हमले के मामले में आरोपी रहे मो. शरीफ की हत्या और धमकी मिलने के बाद मूंढापांडे क्षेत्र में रहने वाला जंग बहादुर उर्फ बाबा भी अपने घर में कैद हो गया है।

विज्ञापन


इस हमले में जंग बहादुर को रामपुर की कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी, लेकिन हाईकोर्ट ने अन्य आरोपियों के साथ उसे भी बरी कर दिया था। उधर, पुलिस ने जंग बहादुर की निगरानी बढ़ा दी है। इसके अलावा खुफिया तंत्र भी अलर्ट हो गया है।
विज्ञापन


31 दिसंबर 2007 की देर रात रामपुर में सीआरपीएफ कैंप पर आतंकी हमला किया गया था। इस हमले में सात जवान शहीद हो गए थे, जबकि एक रिक्शा चालक की भी मौत हो गई थी। इस मामले में रामपुर के सिविल लाइंस थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

CRPF Camp Attack Case: Acquitted Accused Jung Bahadur Under Police Surveillance After Sharif's Murder
हत्या के बाद गलियों में पसरा सन्नाटा - फोटो : संवाद
पुलिस ने मो. शरीफ, इमरान शहजाद, मो. फारुख, सबाउद्दीन के साथ ही मूंढापांडे के मिलक कामरू निवासी जंग बहादुर को भी आरोपी बनाया था। उस वक्त जंग बहादुर रामपुर सीआरपीएफ कैंप के पास ही टायरों में पंक्चर जोड़ने और हवा भरने की दुकान चलाता था।

CRPF Camp Attack Case: Acquitted Accused Jung Bahadur Under Police Surveillance After Sharif's Murder
झारखंड के गैंगस्टर की धमकी भरी पोस्ट - फोटो : संवाद
इस मामले में रामपुर कोर्ट ने दो नवंबर 2019 को मो. शरीफ, इमरान शहजाद, मो. फारुख और सबाउद्दीन को फांसी की सजा सुनाई थी, जबकि जंग बहादुर को आजीवन कारावास की सजा दी थी। 29 अक्तूबर 2025 को हाईकोर्ट ने सभी को बरी कर दिया था।

CRPF Camp Attack Case: Acquitted Accused Jung Bahadur Under Police Surveillance After Sharif's Murder
हत्याकांड के गलियों में दिखे लोग - फोटो : संवाद
मंगलवार को रामपुर के खजुरिया थाना क्षेत्र के आकिलपुर उर्फ बदनपुर निवासी मो. शरीफ की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। घटना के समय मो. शरीफ थाने में हाजिरी लगाकर लौट रहा था। इस हत्या की जिम्मेदारी झारखंड के गैंगस्टर राहुल सिंह ने लेने का दावा किया है। उसने अन्य आरोपियों की भी हत्या करने की धमकी दी है।

CRPF Camp Attack Case: Acquitted Accused Jung Bahadur Under Police Surveillance After Sharif's Murder
रामपुर में सीआरपीएफ कैंप पर हमले के बरी आरोपी की हत्या - फोटो : संवाद
मूंढापांडे क्षेत्र के मिलक कामरू निवासी जंग बहादुर उर्फ बाबा भी मूंढापांडे थाने में हाजिरी लगाता है। अगर वह थाने में हाजिरी लगाने नहीं पहुंचता है तो पुलिस उसके घर जाती है। मो. शरीफ की हत्या और राहुल सिंह की धमकी के बाद जंग बहादुर उर्फ बाबा ने भी घर से बाहर निकलना बंद कर दिया है। परिवार के लोग भी उस पर नजर रख रहे हैं।

CRPF Camp Attack Case: Acquitted Accused Jung Bahadur Under Police Surveillance After Sharif's Murder
घटना के बाद गलियों में सन्नाटा - फोटो : संवाद
एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि मूंढापांडे थाने की पुलिस को क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और संदिग्ध लोगों की निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही जंग बहादुर उर्फ बाबा और उसके परिवार के संपर्क में रहने को कहा गया है। पुलिस ने परिवार से भी बात की है और किसी संदिग्ध व्यक्ति के दिखाई देने पर तुरंत सूचना देने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed