Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Meerut News
›
Electricity crisis: People kept walking outside the house all night, water is being supplied through tankers in Brahmapuri-Madhavapuram.
{"_id":"6a4404094dbf78e1960786fd","slug":"video-electricity-crisis-people-kept-walking-outside-the-house-all-night-water-is-being-supplied-through-tankers-in-brahmapuri-madhavapuram-2026-06-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"बिजली संकट : रातभर घर के बाहर टहलते रहे लोग, ब्रह्मपुरी-माधवपुरम में पानी के टैंकरों से हो रही सप्लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली संकट : रातभर घर के बाहर टहलते रहे लोग, ब्रह्मपुरी-माधवपुरम में पानी के टैंकरों से हो रही सप्लाई
मेरठ। भीषण गर्मी और उमस के बीच शहर के कई इलाकों में बिजली संकट लगातार गहराता जा रहा है। सबसे अधिक परेशानी ब्रह्मपुरी और माधवपुरम क्षेत्र के लोगों को झेलनी पड़ रही है, जहां पिछले पांच दिनों से लगातार ट्रिपिंग और बिजली कटौती हो रही है। सोमवार रात भी बिजली के आने-जाने का सिलसिला जारी रहा, जिससे लोग रातभर घरों के बाहर टहलने को मजबूर रहे। बिजली संकट के चलते कई इलाकों में पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित हुई, जिसके बाद नगर निगम को पानी के टैंकर भेजने पड़े। शहर की शारदा रोड, शिवशंकर पुरी, पूर्वी व पश्चिमी ब्रह्मपुरी, गौरीपुरा, गणेशपुरी, गौतमनगर, खत्ता रोड, मास्टर कॉलोनी, इंदिरा नगर, बिशन चौक, शिवशक्ति नगर, पजाया, वीर नगर, माधवपुरम और सरस्वती लोक सहित कई क्षेत्रों में लगातार बिजली की आवाजाही बनी रही। सुनील माथुर ने बताया कि लंबे कटों के कारण लोग भीषण गर्मी में परेशान हैं, जबकि राकेश गौड़ ने बताया कि पीने के पानी के लिए नगर निगम के टैंकरों का सहारा लेना पड़ रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।