{"_id":"6a440a5fef905d462e0d26bf","slug":"video-kanpur-slab-collapses-while-demolishing-dilapidated-balcony-projection-2026-06-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: जर्जर छज्जा तोड़ते समय गिरी स्लैब, मलबे में दबकर मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: जर्जर छज्जा तोड़ते समय गिरी स्लैब, मलबे में दबकर मजदूर की मौत
गुजैनी गांव में सोमवार को तीन मंजिला भवन का जर्जर छज्जा तोड़ते समय हुए हादसे में गिरी स्लैब के मलबे में दबकर मजदूर बबलू चौहान (49) की मौत हो गई। परिजन ने ठेकेदार और मकान मालिक पर हादसे की सूचना न देने का आरोप लगाया। आरोप है कि शव को घर के बाहर छोड़कर कर भाग निकले। हंगामा करने पर पुलिस ने परिजन को शांत करा शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बबलू के परिवार में पत्नी जगरानी, बेटी काजल, बेटा चेतन और सौरभ हैं। परिजन के अनुसार ठेकेदार पिता को पहले ही दिन सुबह 10 बजे काम करने के लिए ले गया था। जर्जर छज्जा तोड़ते समय हुए हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोप है कि ठेकेदार और मकान मालिक उन्हें अस्पताल नहीं ले गए। किसी डॉक्टर से दवा लेकर ऑटो में लिए इधर-उधर भटकते रहे। इसके बाद शाम को उनका शव घर के बाहर छोड़कर भाग निकले। इस पर परिजन ने हंगामा किया। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गुजैनी इंस्पेक्टर राजन शर्मा ने बताया कि परिजन की तहरीर पर मकान मालिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।