बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Rudrapur's drainage project gains momentum.

Video: रुद्रपुर के ड्रेनेज प्रोजेक्ट को मिली रफ्तार

Arvind Kumar अरविंद कुमार
Updated Tue, 30 Jun 2026 11:11 PM IST
Rudrapur's drainage project gains momentum.
रुद्रपुर। शहर को स्मार्ट, सुव्यवस्थित और जलभराव मुक्त बनाने की दिशा में नगर निगम रुद्रपुर ने एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है। महापौर विकास शर्मा ने विकास प्राधिकरण के सचिव एवं कुमाऊं मंडल के आयुक्त दीपक रावत से व्यक्तिगत मुलाकात कर शहर के सबसे महत्वपूर्ण ड्रेनेज प्रोजेक्ट पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान महापौर ने एनएच-87 पर अटरिया मोड़ से डीडी चौक होते हुए त्रिशूल चौक तक आधुनिक आरसीसी नाले के निर्माण के साथ-साथ हाईवे किनारे आम नागरिकों की सुविधा के लिए व्यवस्थित फुटपाथ बनाए जाने का प्रस्ताव भी रखा। इस प्रस्ताव पर आयुक्त दीपक रावत ने सहमति व्यक्त करते हुए योजना को सकारात्मक रूप से आगे बढ़ाने का आश्वासन दिया। महापौर ने आयुक्त को नगर निगम द्वारा तैयार किए गए विस्तृत आगणन की जानकारी भी दी। वर्ष 2026-27 के लिए तैयार इस परियोजना की अनुमानित लागत 16 करोड़ 61 लाख 61 हजार रुपये निर्धारित की गई है। यह परियोजना अटरिया मोड़ से डीडी चौक होते हुए त्रिशूल चौक तक सड़क के दोनों ओर आरसीसी नाला निर्माण कर बरसाती जल निकासी व्यवस्था को स्थायी रूप से मजबूत करेगी। इस संबंध में महापौर द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भी एक विस्तृत पत्र भेजा गया है। पत्र में अनुरोध किया गया है कि इस महत्वपूर्ण जनहित परियोजना के लिए जिला विकास प्राधिकरण के माध्यम से आवश्यक धनराशि शीघ्र स्वीकृत की जाए। महापौर ने कमिश्नर को बताया कि बरसात के दौरान रुद्रपुर शहर में जलभराव की गंभीर समस्या उत्पन्न होती है, जिससे आम नागरिकों, व्यापारियों और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसी समस्या के स्थायी समाधान के लिए नगर निगम ने विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार की है। नगर निगम के पास इतनी बड़ी परियोजना को स्वयं पूरा करने के लिए पर्याप्त वित्तीय संसाधन उपलब्ध नहीं हैं। इसलिए उन्होंने जिला विकास प्राधिकरण के माध्यम से धनराशि उपलब्ध कराए जाने का अनुरोध किया, ताकि शहर की यातायात व्यवस्था सुगम हो सके और जलभराव की समस्या से स्थायी राहत मिल सके। महापौर ने अपने पत्र में यह भी स्पष्ट किया है कि यह केवल नाला निर्माण का कार्य नहीं बल्कि शहर के भविष्य से जुड़ी आधारभूत संरचना का महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट है, जिसे शीघ्र शुरू किया जाना आवश्यक है। कमिश्नर से मुलाकात के बाद महापौर विकास शर्मा ने कहा कि रुद्रपुर तेजी से विकसित हो रहा शहर है। ऐसे में आधुनिक और मजबूत ड्रेनेज व्यवस्था समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। अटरिया मोड़ से त्रिशूल चौक तक प्रस्तावित आरसीसी नाला न केवल वर्षों पुरानी जलभराव की समस्या का समाधान करेगा, बल्कि शहर के यातायात को भी अधिक सुरक्षित और व्यवस्थित बनाएगा। हमने इस परियोजना के साथ हाईवे किनारे फुटपाथ निर्माण का प्रस्ताव भी रखा है, ताकि पैदल चलने वाले नागरिकों को सुरक्षित मार्ग उपलब्ध हो सके। आयुक्त दीपक रावत ने इस प्रस्ताव पर सकारात्मक सहमति दी है। हमें पूरा विश्वास है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में इस जनहितकारी परियोजना के लिए आवश्यक धनराशि शीघ्र स्वीकृत होगी और रुद्रपुर को एक स्मार्ट, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित शहर बनाने का सपना तेजी से साकार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Video: यूपी में मानसून की दस्तक, झमाझम बारिश से गर्मी से राहत; 2-3 दिन में पूरे प्रदेश में पहुंचेगा

30 Jun 2026

भिवानी: लोहारू के माता पहाड़ी मंदिर चोरी कांड का आरोपी गिरफ्तार, 2 लाख नकद व चांदी के आभूषण बरामद

30 Jun 2026

गोसाईगंज विधानसभा अंतर्गत विकासखंड क्षेत्र के मठिया से असरेवा जाने वाली करीब 23 वर्ष पर्व 2003 में निर्मित पक्की सड़क टूट कर गड्ढे में तब्दील हो गई।

30 Jun 2026

अलीगढ़ में कांग्रेसियों में जूतम-पैजार पर बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कसा तीखा तंज

30 Jun 2026

अलीगढ़ में 42 सरकारी आवासों को कराया कब्जामुक्त

30 Jun 2026
विज्ञापन

Jabalpur: मानसून की बेरुखी से नर्मदा का जलस्तर घटा, कई घाटों पर लोग पैदल कर रहे नदी पार; जल संकट की आशंका

30 Jun 2026

VIDEO: बाराबंकी-बहराइच हाईवे जाम, ग्रामीणों की पुलिस से भिड़ंत, पथराव में कोतवाल सहित पांच पुलिसकर्मी घायल

30 Jun 2026
विज्ञापन

VIDEO: सरकारी हिंदू मरघट की जमीन पर अवैध मजार, मदरसा ध्वस्त

30 Jun 2026

अकाल तख्त पर 42 साल बाद इतिहास दोहराया: ज्ञानी जैल सिंह के परिवार से फिर पेश हुए कुलतार संधवां

दिनदहाड़े खंड शिक्षा अधिकारी और शिक्षक पर हमला

30 Jun 2026

हसायन के गांव बस्तोई में शराब की दुकान को हटवाने के लिए महिलाओं का हंगामा

30 Jun 2026

गुरुग्राम: एमजी रोड पर बोलेरो गाड़ी के बोनट पर बैठकर युवक ने किया स्टंट, प्राथमिकी दर्ज

30 Jun 2026

EPFO: एक जुलाई से बदल जाएगी पीएफ क्लेम प्रक्रिया, रिजेक्शन घटेगा और निस्तारण होगा तेज

30 Jun 2026

नारनौल : जिला स्तरीय बैंकर्स समीक्षा बैठक में तिमाही रिपोर्ट की पेश

Bandipora: बांदीपोरा में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट पर जिला स्तरीय सम्मेलन

Rajouri: राजोरी में कैपेक्स योजना में बदलाव के खिलाफ प्रदर्शन, ग्राम सभा के फैसलों की अनदेखी का आरोप

30 Jun 2026

चिंतपूर्णी: सीवरेज लाइन खुदाई के बाद अधूरी मरम्मत बनी परेशानी का कारण, प्रसाद की दुकान पर मंडराया खतरा

30 Jun 2026

Kathua: कठुआ जॉब फेयर में युवाओं के लिए 500 से अधिक रोजगार के अवसर, बड़ी संख्या में पहुंचे अभ्यर्थी

30 Jun 2026

Rajouri: 25 हजार सरकारी नौकरियों की आउटसोर्सिंग के खिलाफ राजोरी में PDP का विरोध प्रदर्शन

30 Jun 2026

Bandipora: 25 हजार सरकारी नौकरियों की आउटसोर्सिंग के खिलाफ बांदीपोरा में PDP का प्रदर्शन

Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ यात्रा पर जेसीएमएस की लंगर सेवा शुरू, 13 वर्षों से लगातार निभा रही सेवा

30 Jun 2026

Punjab Weather: 2 जुलाई से भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, भीषण गर्मी से मिलेगी राहत

नदी में डूबने से तीन महिलाओं की मौत

30 Jun 2026

छत पर सो रहे 45 वर्षीय किसान गिरने से हुआ घायल

30 Jun 2026

'अखिलेश आतंकवादियों के समर्थक, राम मंदिर न बने उनके पिता ने अयोध्या में चलवाई थी गोलियां'

30 Jun 2026

VIDEO: काशी में समाज कल्याण राज्य मंत्री असीम अरुण ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

30 Jun 2026

मऊ में फोरलेन के किनारे नाले में मिला दिव्यांग युवक का शव;video

30 Jun 2026

Video: मांगों को लेकर परिवहन निदेशक से मिले टैक्सी ऑपरेटर

30 Jun 2026

नारनौल : हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा को लेकर डीसी अनुपमा अंजली ने ली बैठक

VIDEO: मीट-मछली आदि दुकानों को हटाए जाने के विरोध में वाराणसी में प्रदर्शन

30 Jun 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed