{"_id":"6a449c53e876b07b350c450c","slug":"video-dharamshala-rain-weather-pleasant-paddy-plantation-relief-2026-07-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"Kangra: धर्मशाला में रातभर होती रही बारिश, मौसम हुआ सुहावना; किसानों को मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra: धर्मशाला में रातभर होती रही बारिश, मौसम हुआ सुहावना; किसानों को मिली राहत
Ankesh Dogra
Updated Wed, 01 Jul 2026 10:19 AM IST
धर्मशाला में मंगलवार रात से शुरू हुई बारिश का सिलसिला बुधवार को भी रुक-रुक कर जारी रहा। लगातार हो रही बारिश से मौसम सुहावना हो गया है और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है।
बारिश का सबसे अधिक फायदा किसानों को मिला है। पिछले कई दिनों से पर्याप्त बारिश नहीं होने के कारण धान की रोपाई प्रभावित हो रही थी, लेकिन अब खेतों में पर्याप्त नमी बनने से किसानों ने रोपाई का कार्य तेज कर दिया है। किसानों का कहना है कि यह बारिश खेती के लिए लाभदायक साबित होगी।
बुधवार को धर्मशाला शहर और आसपास के क्षेत्रों में दिनभर बादल छाए रहे और बीच-बीच में बारिश होती रही। बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे मौसम और अधिक सुहावना हो गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।